फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   The pilgrimage to Hatkoti will begin on MarchThe pilgrimage to Hatkoti will begin on March

Rampur Bushahar News: हाटकोटी के लिए 22 मार्च को निकलेगी पैदल यात्रा

Fri, 20 Mar 2026 11:03 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
रोहड़ू। रोहड़ू से माता हाटकेश्वरी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की पैदल यात्रा 22 मार्च को निकलेगी। शिव शक्ति धाम के बैनर तले यह यात्रा रविवार सुबह पांच बजे रोहड़ू से हाटकोटी के लिए रवाना होगी और चार घंटे की पदयात्रा के बाद सुबह नौ बजे मंदिर परिसर पहुंचेगी। पैदल यात्रा के आयोजक एवं शिव शक्ति धाम के संस्थापक अध्यक्ष पंडित जोगिंदर पाल ज्योति ने बताया कि यात्रा में भारी संख्या में पुरुष, महिलाएं और बच्चे भाग लेंगे। श्रद्धालु विभिन्न रंगों की ध्वजाएं लेकर जय माता दी के जयकारों के साथ हाटकोटी की ओर प्रस्थान करेंगे। यात्रा में रोहड़ू क्षेत्र के अलावा जुब्बल क्षेत्र से भी धार्मिक संगठनों के लोग शामिल होंगे। आयोजकों के अनुसार लगभग 15 किलोमीटर लंबी इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य सनातन संस्कृति को बढ़ावा देना, नई पीढ़ी को नशामुक्त और संस्कारित जीवन के लिए प्रेरित करना तथा समाज में आपसी भाईचारे, प्रेम और सद्भाव का संदेश फैलाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article