फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   The people of Rampur should also get the benefit of heli taxi service

रामपुर की जनता को भी मिले हेली टैक्सी सेवा का लाभ : कौल

Fri, 23 Jan 2026 11:26 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jan 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
सरकार के द्वेषपूर्ण निर्णय से रामपुर के लोगों में रोष
विज्ञापन

जयराम सरकार के प्रयासों से रामपुर हेलीपोर्ट से मिल रही थीं हेली सेवाएं

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। प्रदेश में भाजपा की जयराम सरकार के दौरान रामपुर विधानसभा क्षेत्र के लोगों को हेली टैक्सी सेवाएं मिलनी शुरू हुई थीं, लेकिन वर्तमान कांग्रेस सरकार ने रामपुर के लोगों के साथ द्वेषपूर्ण रवैया अपनाते हुए हेली सेवाओं से वंचित किया है। रामपुर के लोगों में हेली सेवाओं की सुविधा न मिलने से रोष है। यह बात पूर्व हिमकोफेड अध्यक्ष एवं भाजपा नेता कौल सिंह नेगी ने कही। उन्होंने सुक्खू सरकार से रामपुर हेलीपोर्ट से भी जल्द हेली टैक्सी सेवाएं शुरू करने की मांग उठाई है। कौल सिंह ने कहा कि पूर्व जयराम सरकार के प्रयासों से रामपुर के शिंगला में हेलीपोर्ट स्थापित हुआ। यहां सभी सुविधाएं और नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) की मंजूरी मिलने के बावजूद हेली टैक्सी सेवाएं न चलाना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि हाल ही में प्रदेश सरकार ने शिमला के संजोली से हेली टैक्सी सेवा की शुरुआत की, जो खुशी की बात है। यह बेहद निराशा और दुख का विषय है कि रामपुर बुशहर का हेलीपोर्ट, जोकि पूर्व भाजपा सरकार के प्रयासों से सुचारु रूप से चल रहा था, उसे नजरअंदाज किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि रामपुर बुशहर के हेलीपोर्ट पर सभी सुविधाएं और डीजीसीए की मंजूरी प्राप्त है। इसके बावजूद यहां हेली टैक्सी की शुरुआत न करना सही नहीं है। पूर्व में इसका फायदा यहां की जनता और मरीजों को मिल रहा था, लेकिन वर्तमान सरकार ने यहां से हेली सेवाएं चालू करने के लिए कोई योजना नहीं बनाई, जो बहुत दुखद है। रामपुर के लोग सरकार के इस द्वेषपूर्ण एवं जन विरोधी फैसले से नाराज है। हिमाचल सरकार की अनदेखी से रामपुर बुशहर के लोग परेशान हैं। उन्होंने सरकार से मांग की है कि जनहित में रामपुर के हेलीपोर्ट से भी हेली टैक्सी जल्द शुरू की जाए, ताकि यहां के लोगों को आपात स्थिति और अन्य यात्रा के समय सुविधा मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed