{"_id":"69e781e57e0071224b0caa7a","slug":"the-pedestrian-path-from-racholi-to-chuhabagh-is-in-bad-condition-rampur-hp-news-c-178-1-ram1001-158583-2026-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: रचोली से चूहाबाग जाने वाले पैदल रास्ता खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: रचोली से चूहाबाग जाने वाले पैदल रास्ता खराब
विज्ञापन
रचोली से चूहाबाग जाने वाला खस्ताहाल रास्ता। स्रोत: जागरूक पाठक
स्कूल और आईटीआई जाने वाले बच्चे हो रहे परेशान
लोगों ने रास्ते को दुरुस्त करने की उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। रामपुर नगर परिषद के वार्ड नंबर-8 रचोली से चूहाबाग जाने वाला पैदल रास्ता खस्ता हालत में है। इससे लोगों को आवाजाही में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
लोगों के अनुसार यह रास्ता पिछली बरसात से ही खराब पड़ा है। अब तक इसकी मरम्मत नहीं हो सकी है। रोजाना सैकड़ों लोग इस मार्ग से गुजरते हैं, लेकिन जगह-जगह टूट-फूट और फिसलन के कारण चलना जोखिम भरा हो गया है। खासकर बारिश के दौरान हालात और भी खराब हो जाते हैं, जिससे गिरने का खतरा बना रहता है।
खराब रास्ते का सबसे ज्यादा असर बुजुर्गों, स्कूल, कॉलेज और आईटीआई के विद्यार्थियों पर पड़ रहा है, जिन्हें रोजाना इसी मार्ग से आना-जाना पड़ता है। रचोली निवासी राजेश कुमार कायथ ने बताया कि रास्ते की स्थिति को लेकर कई बार नगर परिषद को अवगत कराया गया है, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। उन्होंने मांग की है कि जल्द से जल्द रास्ते को दुरुस्त किया जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।
विज्ञापन
इस मुद्दे को लेकर स्थानीय लोगों में नगर परिषद के प्रति रोष बढ़ता जा रहा है और वे शीघ्र समाधान की उम्मीद कर रहे हैं।