{"_id":"6970c5236e0d5723720c9a10","slug":"the-panchayat-head-told-people-about-the-ill-effects-of-drugs-rampur-hp-news-c-178-1-ram1001-152687-2026-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: पंचायत प्रधान ने लोगों को नशे के दुष्प्रभाव बताए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: पंचायत प्रधान ने लोगों को नशे के दुष्प्रभाव बताए
विज्ञापन
रामपुर की सराहन पंचायत में नशामुक्ति की शपथ लेते ग्रामीण। स्रोत : पंचायत
क्षेत्र की पंचायतों में एंटी चिट्टा विशेष ग्राम सभा का किया आयोजन
ग्रामीणों ने नशे से दूर रहने की ली शपथ
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। रामपुर की पंचायतों में बुधवार को एंटी चिट्टा मुक्त पंचायत अभियान चलाया गया। सराहन ब्लॉक के गानवी, सरपारा, जघोरी, कूट, दोफदा, काशापाठ, नरैण और तकलेच में पंचायत प्रधानों ने लोगों को नशे के दुष्प्रभाव बताए। विशेष ग्राम सभाओं में पंचायत को चिट्टा मुक्त बनाने के लिए पंचायत प्रधान की ओर से शपथ ग्रहण कार्यक्रम चलाया गया। ग्रामसभा में पंचायत प्रधानों ने लोगों को नशीली दवाइयों और चिट्टे से दूर रहने का आह्वान किया। सराहन में पर्यवेक्षक पार्वती केदारटा ने अभिभावकों से बच्चों के साथ दोस्तों की तरह व्यवहार करने के बारे में प्रेरित किया। लोगों को नशीली दवाओं की तस्करी में शामिल लोगों का पता लगा कर पंचायत को सहयोग करने का आह्वान किया। तकलेच पंचायत की प्रधान नमिता शर्मा ने लोगों को सरकार और विभाग का सहयोग करने के बारे में प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि लोगों को इस तरह के कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए।