फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   The Nagar Panchayat President met the project head

Rampur Bushahar News: नागरिक मंच निरमंड की हालत दयनीय, मरम्मत के लिए मांगा सहयोग

Thu, 01 Oct 2026 11:39 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
नगर पंचायत अध्यक्ष ने परियोजना प्रमुख से की भेंट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
निरमंड (कुल्लू)। नगर पंचायत निरमंड की अध्यक्ष सपना शर्मा और वार्ड सात के पार्षद जमवाल सिंह ने रामपुर जल विद्युत स्टेशन (412 मेगावाट) बायल के परियोजना प्रमुख विकास मारवाह से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने नगर पंचायत की ओर से आयोजित होने वाले गांधी जयंती समारोह में परियोजना प्रमुख को मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का निमंत्रण दिया। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष और पार्षद ने रामलीला मैदान निरमंड स्थित नागरिक मंच की खस्ता हालत का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने बताया कि नागरिक मंच की स्थिति लंबे समय से खराब है और आगामी जिला स्तरीय बूढ़ी दिवाली मेले से पहले इसकी मरम्मत की आवश्यकता है। नगर पंचायत प्रतिनिधियों ने परियोजना प्रमुख से नागरिक मंच की मरम्मत के लिए आर्थिक सहयोग उपलब्ध करवाने का आग्रह किया। परियोजना प्रमुख विकास मारवाह ने इस मामले में सकारात्मक आश्वासन दिया। नगर पंचायत प्रतिनिधियों ने उम्मीद जताई कि परियोजना की ओर से सहयोग मिलने से नागरिक मंच की आवश्यक मरम्मत समय पर पूरी हो सकेगी और बूढ़ी दिवाली मेले के दौरान स्थानीय लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल पाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article