{"_id":"6a33c9500b949e90d606eb68","slug":"the-minister-participated-in-the-closing-ceremony-of-the-tapri-summer-festival-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1003-162717-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: टापरी फल मंडी का होगा विस्तार, मंत्री जगत सिंह नेगी ने की घोषणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: टापरी फल मंडी का होगा विस्तार, मंत्री जगत सिंह नेगी ने की घोषणा
विज्ञापन
टापरी ग्रीष्मोत्सव के समापन समारोह में नाटी डालते मंत्री जगत सिंह नेगी। संवाद
मंत्री ने टापरी ग्रीष्मोत्सव के समापन समारोह में लिया भाग
महोत्सव को जिला स्तरीय बनाने का दिया आश्वासन
संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। टापरी फल मंडी का विस्तार किया जाएगा। किन्नौर के टापरी में छह दिवसीय ग्रीष्मोत्सव का समापन हुआ। समापन समारोह में पहुंचे राजस्व एवं बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने टापरी फल मंडी के विस्तारीकरण की घोषणा की। साथ ही, क्षेत्र के विद्यालयों को सीबीएसई से जोड़ने और एक स्कूल को 12वीं कक्षा तक स्तरोन्नत करने का आश्वासन दिया। मंत्री ने ग्रीष्मोत्सव के सफल आयोजन के लिए समिति को बधाई दी। उन्होंने इस महोत्सव को जिला स्तरीय बनाने का आश्वासन भी दिया। मंत्री ने कहा कि यह मेला किन्नौरी संस्कृति को बढ़ावा देने का एक महत्वपूर्ण मंच है। प्रदेश सरकार जनजातीय संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन के लिए हर संभव सहयोग देगी। उन्होंने बताया कि टापरी क्षेत्र में भू-तापीय ऊर्जा प्रणाली से सीए स्टोर का निर्माण किया जा रहा है। इससे छोटे और सीमांत बागवानों को लाभ मिलेगा। मंत्री ने सरकारी विद्यालयों को सीबीएसई में बदलने की बात कही। जिला के भावानगर, सांगला, रिकांगपिओ, कानम और निचार के विद्यालय पहले ही इससे जुड़ चुके हैं। अगले सत्र में पूह और कटगांव स्कूल भी इसमें शामिल होंगे। राजकीय उच्च विद्यालय शोलटू को 12वीं कक्षा तक वाणिज्य और विज्ञान विषयों के साथ उन्नत किया जाएगा। उन्होंने महिला मंडलों द्वारा कबड्डी और रस्साकशी प्रतियोगिता आयोजित करने की सराहना की। मंत्री ने मेला कमेटी को 1 लाख 50 हजार रुपये देने की घोषणा की। सांस्कृतिक प्रस्तुति देने वाले महिला मंडलों को 15-15 हजार रुपये दिए जाएंगे। मंच संचालक आशा को 25 हजार रुपये प्रदान किए जाएंगे। उन्होंने अगले वर्ष से चंगाव, उरनी और चोलिंग होते हुए मैराथन आयोजित करने में सहायता का आश्वासन दिया। मंत्री ने सूचना का अधिकार अधिनियम-2005 और वन अधिकार अधिनियम-2006 जैसे जन कल्याणकारी अधिनियमों का भी उल्लेख किया।