{"_id":"689b40753dcc54aaad0614eb","slug":"the-minister-gave-instructions-in-the-review-meeting-of-the-ongoing-works-in-kadcham-and-kalpa-mandal-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1031-141462-2025-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास कार्यों को समय पर पूर्ण करें : जगत सिंह नेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास कार्यों को समय पर पूर्ण करें : जगत सिंह नेगी
विज्ञापन
राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी रिकांगपिओ स्थित आईटीडी
कड़छम व कल्पा मंडल में चल रहे कार्यों की समीक्षा बैठक में मंत्री ने दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। किन्नौर जिला के रिकांगपिओ के आईटीडीपी भवन के सम्मेलन कक्ष में लोक निर्माण विभाग के कड़छम एवं कल्पा मंडल में निर्माणाधीन विकास कार्यों को लेकर समीक्षा बैठक हुई। बैठक में राजस्व एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि लंबित कार्यों को निर्धारित समय पर गुणवत्ता के साथ पूरा करें। कैबिनेट मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सेब सीजन के सफल आयोजन के लिए जिला के मुख्य मार्गों और संपर्क मार्गों में मरम्मत के कार्य को प्राथमिकता प्रदान करें। इसके अलावा उन्होंने संबंधित अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की कोताही बरतने वाले ठेकेदारों पर सख्त कार्रवाई की जाए। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को 3 किलोमीटर लंबे वैकल्पिक निगुलसरी संपर्क मार्ग को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए और सापनी कंडा संपर्क मार्ग के कार्य को समय पर पूर्ण करने को कहा। उन्होंने जिला के कल्पा, सांगला और रिब्बा में निर्माणाधीन मल निकासी योजनाओं के कार्य में तेजी लाने और कार्य को शीघ्र पूर्ण करने के संबंधित विभागों को निर्देश दिए। इसके अलावा राजस्व मंत्री ने मनरेगा-2005 के लिए 15वें वित्त आयोग के तहत मनरेगा के कार्यों के लिए प्रदान धनराशि के अंतर्गत चल रहे कार्यों की समीक्षा बैठक ली। मनरेगा के तहत कामगारों को मिलने वाले कार्य दिवस पर अधिकारियों से जवाब तलब किया और अधिकारियों को इस गारंटी एक्ट का लाभ जमीनी स्तर पर कामगारों को प्रदान करने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि मनरेगा के तहत प्रत्येक कामगार को प्रति वर्ष 120 दिन कार्य प्रदान करने का प्रावधान है अन्यथा 120 दिनों की एक चौथाई राशि सीधा कामगारों के बैंक खाते में प्रदान करनी होगी। बैठक का संचालन सहायक आयुक्त डॉ. ओम प्रकाश यादव ने किया और राजस्व मंत्री को विभिन्न विकासात्मक कार्यों की विस्तृत जानकारी प्रदान की।इस अवसर पर अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण कल्पा मंडल दिनेश सेन, अधिशाषी अभियंता भावानगर आनंद शर्मा, अधिशाषी अभियंता जल शक्ति अभिषेक शर्मा, अधिशाषी अभियंता विद्युत टाशी छोडुप नेगी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।