फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   The main road leading to Thodo Maidan was closed just before the Shoolini fair.

Rampur Bushahar News: शूलिनी मेले से ठीक पहले ठोडो मैदान जाने वाला मुख्य रास्ता बंद

Sat, 09 May 2026 01:09 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
पार्किंग के निर्माण के लिए गिराया गया डंगा, अब आना-जाना बंद
विज्ञापन

डंगा गिरने के कारण निगम के पास सड़क व रास्ते में आई दरारें
रोजाना सैकड़ों लोग व स्कूली बच्चे इसी रास्ते से करते हैं आवाजाही
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। शूलिनी मेले से ठीक पहले ठोडो मैदान को जाना वाला मुख्य रास्ता अब लोगों के लिए बंद हो गया है। इस कारण अब लोगों लगभग 200 मीटर घूमकर सड़क होकर ही ठोडो मैदान को जाना पड़ेगा। इससे मैदान को जाने के लिए एकमात्र सड़क ही बाकी रह गई है और मेले के दौरान लोगों की भीड़ को अब उसी सड़क से होकर मेले के लिए मैदान में आना होगा। उस सड़क पर पहले से ही वाहन जाम में फंसते रहते हैं। ऐसे में यदि समय पर रास्ते का निर्माण नहीं किया गया, तो लोगों के लिए परेशानी बढ़ सकती है।
नगर निगम सोलन के पास हो रहे पार्किंग के निर्माण के लिए हो रही खुदाई के चलते वीरवार देरशाम को सड़क किनारे बनाया गया डंगा गिराया गया था। डंगा टूटने के कारण यहां पर करीब 10 मीटर के दायरे में बड़ी-बड़ी दरारें आ गई हैं। साथ ही ठोडो मैदान में जाने के लिए बनाया गया रास्ता भी क्षतिग्रस्त हो गया है। लोगों की सुरक्षा को देखते हुए सड़क पर रस्सी बांध दी है और रास्ते पर आवाजाही को भी बंद कर दिया है। ठोडो मैदान को उतरने के अधिकतर लोग इसे रास्ते का इस्तेमाल करते हैं, जिसके टूटने के कारण अब लोगों को यहां से घूम कर दूसरी ओर से सड़क होकर ही ठोडो मैदान आना होगा।
विज्ञापन

वहीं यहां बने स्कूलों के लिए भी बच्चों को अब अधिक दूरी तय करनी होगी। यहां से मैदान को जाने के लिए पहले दो रास्ते होते थे, जिनमें से एक रास्ता बैडमिंटन कोट के पास से जाता था और दूसरा नगर निगम के पास बना है। पार्किंग बनाने के लिए हो रही खुदाई के चलते बैडमिंटन कोट के पास बने रास्ते को पूरी तरह से तोड़ दिया गया। वहीं अब डंगा गिरने के कारण दूसरा रास्ता भी लोगों के चलने लायक नहीं रहा है। शहर के अधिकतर लोग इसी रास्ते से होकर मैदान के लिए उतरते थे और यहीं से स्कूली बच्चों का रोजाना का आना-जाना रहता था। यहां बैडमिंटन कोट के लिए पहले से ही एक रास्ता बंद है और अब दूसरा रास्ता भी बंद होने के कारण खिलाड़ियों को परेशानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
शूलिनी मेले से पहले बनेगा नया रास्ता
डंगा तोड़ने के कारण रास्ते को भी नुकसान हुआ है। शूलिनी मेले से पहले नया डंगा लगाकर नया रास्ता बनाया जाएगा। इससे मेले के समय लोगों को आने-जाने में परेशानी नहीं होगी। कुछ दिनों तक लोगों को घूम कर आना पड़ सकता है।
- सुरेंद्र शर्मा,उपखंड अधिकारी, लोक निर्माण विभाग, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed