फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   The journey on NH 5 in Brauni Nallah became a difficult one

Rampur Bushahar News: ब्रौनी नाले में एनएच पांच पर सफर बना जानेलवा

Fri, 28 Mar 2025 11:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Mar 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
The journey on NH 5 in Brauni Nallah became a difficult one
-नेशनल हाइवे 05 का बरौनी नाले में खस्ताहाल खराब सड़क में न चढ़ पाने के कारण लोड गाड़ी फंसी।संवा
एक किलोमीटर मार्ग पर गड्ढों की भरमार, किन्नौर जाने वाली गाड़ियां तोड़ रहीं दम, कई वाहनों के कलपुर्जे टूटे
विज्ञापन


करोड़ों रुपये खर्च करने के बाद भी वर्षों से समस्या जस की तस


मोहन मेहता

ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। सामरिक दृष्टि से अति महत्वपूर्ण राष्ट्रीय उच्च मार्ग-पांच झाकड़ी के पास ब्रौनी नाले में बद से बदतर बना हुआ है। पिछली बरसात में एनएच के धंसने और मलबा गिरने से सड़क हालत बदतर है। तिब्बत सीमा की ओर जाने वाली यह सड़क सामरिक दृष्टि से अधिक महत्वपूर्ण है। वहीं, किन्नौर जिले के साथ ज्यूरी, सराहन सहित रामपुर के दुर्गम क्षेत्रों को भी जोड़ती है। कई वर्षों से भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) एनएच को सुधारने के लिए करोड़ों रुपये की राशि खर्च चुका है। इसके बावजूद आज तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। हर साल बरसात में एनएच धंसने और भूस्खलन का सिलसिला जारी है। एनएच-पांच पर करीब एक किलोमीटर के हिस्से में टारिंग का नामोनिशान तक नहीं है। एक किलोमीटर तक का यह हिस्सा ऊबड़-खाबड़, कच्चा और गड्ढों से भरा है। हालात ऐसे हो गए हैं कि किन्नौर-ज्यूरी की तरफ जाने वाली गाड़ियां चढ़ाई और गड्ढों के कारण चढ़ ही नहीं पाती हैं और कई बार गाड़ियां को क्षति पहुंचती है। ज्यूरी और झाकड़ी क्षेत्र के सनम राम, पन्ना लाल, होशियार सिंह, सुरेंद्र, गोपी राम और प्रीतम का कहना है कि ब्रौनी नाले में झाकड़ी की ओर आने वाली गाड़ियां चढ़ाई नहीं चढ़ पा रही हैं। इस कारण कई गाड़ियों के इंजन पर जोर पड़ने पर पुर्जे टूट चुके हैं, लेकिन एनएचएआई इन गड्ढों को न भर कर खस्ताहाल सड़क की अनदेखी कर रहा है। इसका खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है। छोटे वाहन चालकों को भी काफी दिक्कतें झेलनी पड़ रही है। वहीं, मार्ग से सेना के जवान, पर्यटक सहित हजारों लोग खतरे के साये में सफर करने को मजबूर हैं। ब्रौनी नाले के साथ स्टोन क्रशर के पास भी मोड़ में काफी लंबे समय से मलबा गिरा है, उसे भी विभाग अभी तक हटा नहीं पाया है।


गड्ढों को भरवाने के लिए मजदूर लगाए गए हैं। बरसात से खराब हुए ब्रौनी नाले के हिस्से को ठीक करवाने के लिए सात करोड़ से स्पेशल रिपेयर का कार्य जल्द टेंडर प्रक्रिया पूरी करने के बाद शुरू किया जाएगा। - करतार चंद शर्मा, एसडीओ, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई)
विज्ञापन

संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed