फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   The incident that happened with the Ayurvedic Pharmacy Officer in Nankhari is condemnable

ननखड़ी में आयुर्वेदिक फार्मेसी अधिकारी के साथ हुई घटना निंदनीय : संघ

Wed, 14 Jan 2026 11:02 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jan 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
नित्थर(कुल्लू)। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील में बीते दिनों एक व्यक्ति ने आयुष विभाग में कार्यरत एक महिला आयुर्वेदिक फार्मेसी अधिकारी को डराने और हमला करने की मंशा से दराट उसकी ओर लहराया। आयुर्वेदिक फार्मेसी अधिकारी संघ कुल्लू ने इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा की है। संघ ने पुलिस ने आरोपी की तुरंत गिरफ्तारी और उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की है। आयुर्वेदिक फार्मेसी अधिकारी संघ कुल्लू ने कहा कि महिला कर्मचारी से कार्यस्थल पर इस प्रकार का आक्रामक व्यवहार और तेजधार हथियार का उपयोग मानसिक उत्पीड़न की श्रेणी में आता है। जिला कुल्लू संघ के प्रधान नील राठौर ने कहा कि आयुष विभाग में कार्यरत अधिकारी और कर्मचारी समाज को स्वास्थ्य सेवाएं देने का कार्य करते हैं और ऐसे में उनके साथ डराने-धमकाने या हिंसक मंशा से किया गया व्यवहार न केवल कानून व्यवस्था पर प्रश्नचिह्न लगाता है, बल्कि सरकारी तंत्र की कार्यस्थल सुरक्षा पर भी गंभीर चिंता पैदा करता है। राठौर ने कहा कि महिला कर्मचारी की ओर तेजधार हथियार लहराना एक गंभीर आपराधिक मंशा को दर्शाता है और इसे हल्के में नहीं लिया जाना चाहिए। उन्होंने सरकार और पुलिस प्रशासन से मांग की है कि आरोपी को तत्काल गिरफ्तार किया जाए और उसके विरुद्ध कानून के तहत सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। संघ ने आयुष विभाग सहित सभी सरकारी संस्थानों में कार्यरत कर्मचारियों की सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने और ऐसे मामलों में शून्य सहनशीलता नीति अपनाने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article