फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   The historic Raja Raghuveer Singh Stadium of Aani

Rampur Bushahar News: खेल, संगीत अकादमी खोलने की थी योजना, बना पार्किंग स्थान

Sun, 22 Jun 2025 11:07 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Jun 2025 11:07 PM IST
विज्ञापन
The historic Raja Raghuveer Singh Stadium of Aani
एक बार फिर पार्किंग स्थल बना आनी का ऐतिहासिक राजा रघुवीर सिंह स्टेडियम। संवाद
अनदेखी का दंश झेल रहा आनी का ऐतिहासिक राजा रघुवीर सिंह स्टेडियम
विज्ञापन


हरिकृष्ण शर्मा

आनी (कुल्लू)। आनी में खेल और संगीत में होनहारों को तराशने के लिए राजा रघुवीर सिंह स्टेडियम का निर्माण किया गया था, लेकिन यह स्टेडियम एक बार फिर पार्किंग में बदल गया है। यहां संगीत अकादमी खोलने और खेल गतिविधियां शुरू करने के वादे भूला दिए गए हैं।

एक मार्च को जिला परिषद अध्यक्ष कुल्लू ने स्टेडियम का निरीक्षण किया था। इस दौरान स्टेडियम में बैडमिंटन, एथलेटिक्स, बॉक्सिंग और वॉलीबाल जैसी खेल गतिविधियां शुरू करने की घोषणा की थी। साथ ही एक संगीत अकादमी स्थापित करने की घोषणा की थी। एक माह के भीतर ये गतिविधियां शुरू करने की बात कही थी, लेकिन साढ़े तीन महीने बीत गए हैं। इसके बावजूद ये गतिविधियां शुरू नहीं हुईं, लेकिन एक बार फिर से यह मैदान पार्किंग स्थल में बदल चुका है। आज की स्थिति यह है कि इस मैदान में स्थानीय लोग अपने वाहन खड़े कर रहे हैं। मैदान के एक कोने में वाहन खड़े हैं, तो दूसरे कोने में मिट्टी और कचरे के ढेर नजर आते हैं। मैदान की मूल पहचान, जो कि एक खेल परिसर के रूप में होनी चाहिए थी, धीरे-धीरे धूमिल होती जा रही है। यह भी उल्लेखनीय है कि यह मैदान व्यापारिक मेलों और राजनीतिक जनसभाओं के लिए भी प्रयोग में लाया जाता है। जब किसी राजनीतिक दल को जनसभा के लिए इस मैदान की आवश्यकता होती है, तब प्रशासन मुस्तैदी दिखाता है। एक दिन के लिए वाहनों को हटाया जाता है, रास्ते में बैरिकेडिंग कर दी जाती है, लेकिन जैसे ही सभा समाप्त होती है। यह मैदान फिर से अपनी पुरानी स्थिति में लौट आता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बच्चों के पास खेलने के लिए कोई दूसरा समुचित स्थान नहीं है। ऐसे में अगर यह स्टेडियम भी पार्किंग में तब्दील होता रहा, तो आने वाली पीढि़यों के लिए खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों की संभावनाएं समाप्त हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article