फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   The grand temple of Laxmi Narayan Jhangru deity is ready in Mazgaon

Rampur Bushahar News: मझगांव में लक्ष्मी नारायण झांगरू देवता का भव्य मंदिर बनकर तैयार

Thu, 20 Nov 2025 11:28 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Nov 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
The grand temple of Laxmi Narayan Jhangru deity is ready in Mazgaon
नवनिर्मित श्री लक्ष्मीनारायण झांगरू देवता मंदिर मझगांव। संवाद
तीन करोड़ की लागत से बना मंदिर, आज से प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान होगा शुरू
विज्ञापन

21 नवंबर को शत चंडी महायज्ञ, 28 को छमछणी, 29 को कलश पूजन और कलश स्थापना
मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान में रामपुर क्षेत्र के 15 देवी-देवता बढ़ाएंगे शोभा
संवाद न्यूज एजेंसी
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। उपमंडल रामपुर के सराहन भीमा काली क्षेत्र के मझगांव में श्री लक्ष्मीनारायण झांगरू देवता का भव्य मंदिर बनकर तैयार हो गया है। इस मंदिर के निर्माण में तीन करोड़ रुपये की लागत आई है। शुक्रवार से नवनिर्मित मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान शुरू होगा। पौराणिक शैली में भव्य मंदिर तैयार किया गया है। मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान 21 से 29 नवंबर तक चलेगा। 21 नवंबर को शत चंडी महायज्ञ, 28 को छमछणी, 29 को कलश पूजन और कलश स्थापना कार्यक्रम होगा। पांच मंजिला नवनिर्मित मंदिर और परिसर को फूल मालाओं से सजाया गया है। नवनिर्मित भव्य मंदिर के धार्मिक अनुष्ठान में रामपुर क्षेत्र के 15 देवी-देवता शामिल होंगे। 21 नवंबर को जल यात्रा के बाद नवनिर्मित मंदिर में शत चंडी महायज्ञ का शुभारंभ होगा। श्री लक्ष्मीनारायण झांगरू देवता मंदिर कमेटी के प्रधान जय सिंह मेहता ने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। मंदिर को सजाने का कार्य भी पूरा हो गया है। देवता की घोड़ी के तहत आने वाले सभी गांव की प्रजा प्रतिष्ठा के आयोजन में भरपूर सहयोग दे रही है। उन्होंने बताया कि सात दिवसीय शतचंडी महायज्ञ में भीमा काली माता सराहन, पोथी माता रावीं, महामाई माता मुनिश, देवता दत्त महाराज बसाहरा, देवता धराली निन्सू और स्वयं लक्ष्मी नारायण मझगांव बैठेंगे। 28 नवंबर को दिन में जाई-भांजों का स्वागत होगा। शाम को दूर दूर से आने वाले सभी देवी-देवताओं का भव्य स्वागत किया जाएगा। 29 नवंबर को शिखा पूजन और देवी-देवता अपना अपना कलश लगाएंगे। हजारों लोग प्राण-प्रतिष्ठा में शामिल होंगे और विशाल भंडारे भंडारे का आयोजन होगा। इसके बाद सभी देवी-देवताओं का विदाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article