{"_id":"69663412f74afe69880e11ce","slug":"the-grand-festival-of-lohri-and-makar-sankranti-begins-at-maipul-tirtha-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-152119-2026-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: माईपुल में आज भुतेश्वर महाराज का शाही स्नान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: माईपुल में आज भुतेश्वर महाराज का शाही स्नान
विज्ञापन
ठियोग के माईपुल में लोहड़ी और मकर संक्रांति की तैयारियों में जुटे मंदिर कमेटी के सदस्य। संवाद
माईपुल तीर्थ में लोहड़ी और मकर संक्रांति का महापर्व शुरू
दूर-दूर से पहुंच रहे हजारों श्रद्धालु, तुलादान का होगा विशेष आयोजन
प्रशासन ने किए इंतजाम, श्रद्धालुओं की भीड़ नियंत्रण के लिए पुलिस की विशेष टुकड़ी तैनात
संवाद न्यूज एजेंसी
ठियोग (रामपुर बुशहर)। ठियोग उपमंडल के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल माईपुल में लोहड़ी और मकर संक्रांति का महापर्व पूरे धार्मिक उल्लास के साथ शुरू हो गया है। पर्व की शुरुआत मंगलवार शाम को पवित्र अलाव जलाकर विधिवत पूजा-अर्चना के साथ की गई। धार्मिक आयोजन रात भर चलता रहा। मंदिर कमेटी के प्रधान हेत राम भारद्वाज, उप प्रधान हरि सिंह ठाकुर और श्याम सिंह चौहान ने बताया कि पर्व का मुख्य आकर्षण बुधवार को अमृत बेला में भूतेश्वर महाराज का शाही स्नान रहेगा। इसके बाद प्राचीन परंपरा के अनुसार स्नान संपन्न होगा, जिसे देखने और इसमें भाग लेने के लिए दूरदराज से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। इस दौरान तुलादान का विशेष आयोजन रखा गया है, जिसे अत्यंत पुण्यकारी माना जाता है। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए मंदिर कमेटी ने सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली हैं। प्रशासन की ओर से भी व्यापक इंतजाम किए गए हैं। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए पुलिस की विशेष टुकड़ी तैनात की गई है, ताकि पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके। श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रात्रि विश्राम की विशेष व्यवस्था भी की गई है। माईपुल तीर्थ में यह पर्व न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि क्षेत्र की समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं को भी जीवंत करता है। महापर्व के चलते पूरे क्षेत्र में भक्ति, आस्था और उत्सव का माहौल बना हुआ है।