फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   The government is doing injustice to farmers and gardeners

किसानों-बागवानों के साथ सरकार कर रही अन्याय : शशि बाला

Mon, 05 Jan 2026 11:28 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jan 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
The government is doing injustice to farmers and gardeners
रोहडू में प्रेस वर्ता के दौरान भाजपा नेत्री श​शि बाला। संवाद
रोहड़ू। भाजपा नेता शशि बाला ने आरोप लगाया है कि प्रदेश सरकार किसानों-बागवानों के साथ लगातार अन्याय कर रही है। सेब सीजन के दौरान एचपीएमसी की ओर से बागवानों को सेब के समर्थन मूल्य के बदले सामान उपलब्ध करवाने की प्रक्रिया पूरी तरह अव्यवस्थित रही। रोहड़ू में आयोजित प्रेस वार्ता में शशि बाला ने कहा कि सड़कों पर बोरियों में सड़ रहे सेब सरकार की नाकामी का परिणाम हैं। 18 हजार बोरियां आज भी जिताटा और हजारों बोरियां कुटाड़ा में सड़क के किनारे पड़ी सड़ रही हैं। दो साल पहले बराल के एक बागवान का नाले में सेब फेंकने का वीडियो वायरल हुआ, तो सरकार ने उस बागवान पर पर्यावरण प्रदूषण के नाम पर लाखों रुपये का जुर्माना लगाया। आज सरकार की लाखों बोरियों में सेब सड़क के किनारे सड़ रहा है। इस पर अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। गांव में सेब सड़ा नहीं सड़ाया गया है, जिसमें करोंड़ों का घोटाला कुछ नेताओं के चहेतों और अधिकारियों की मिली भगत से हुआ है। उन्होंने इसके जांच की मांग की है। शशि बाला ने विधायक मोहन लाल ब्राक्टा पर आरोप लगाया कि विधायक ने केवल उन पंचायत के छह भवनों का उद्घाटन किए, जिसके लिए पूर्व भाजपा सरकार ने 20-20 लाख रुपये मंजूर किए थे। आरोप लगाया कि रोहड़ू में केवल फीता काटने की राजनीति हो रही है। शशि बाला ने चेतावनी दी है कि यदि किसानों-बागवानों को उनका हक नहीं मिला, तो भाजपा आंदोलन और धरना देने से पीछे नहीं हटेगी। इस मौके पर भाजपा प्रवक्ता सुमेश चौहान, मंडल अध्यक्ष रोहड़ू विजय मेहता, मंडल अध्यक्ष छौहारा आशा रिठवाण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article