फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   The government and Milkfed management should continue milk procurement on a permanent, daily basis

दूध खरीद प्रतिदिन स्थायी रूप से जारी रखे सरकार और मिल्कफेड प्रबंधन : कौल सिंह

Tue, 09 Jun 2026 04:20 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2026 04:20 PM IST
विज्ञापन
. सरकार की जनविरोधी नीतियांं बिल्कुल नहीं होंगी बर्दाश्त
विज्ञापन


. चेताया, भविष्य में ऐसे आदेशों की पुनरावृति होगी तो भाजपा सड़कों पर उतरेगी और मिल्फफेड का करेगी घेराव
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। मिल्कफेड दत्तनगर की ओर से महीने में चार दिन दूध खरीद बंद करने के आदेश को वापस लेने से हजारों दुग्ध उत्पादकों, सहकारी समितियों और परिवहनकर्ताओं को बड़ी राहत मिली है। हिमकोफेड के पूर्व अध्यक्ष कौल नेगी ने कहा कि दूध संग्रहण पर अस्थायी रोक से हजारों दुग्ध उत्पादक चिंतित थे। मंगलवार को सरकार और मिल्कफेड की नाकामी, आदेशों के चलते दूध खरीद न होने से क्षेत्र के दूध उत्पादकों को भारी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ा। उन्होंने कहा मिल्कफेड प्रबंधन को आखिरकार दुग्ध उत्पादकों और भाजपा के दबाव, आक्रोश के आगे झुकना पड़ा। कौल ने सरकार और मिल्कफेड प्रबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि बार-बार किसान विरोधी नीतियां लागू कर दूध उत्पादकों को परेशान करना बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि दूध की खरीद स्थाई तौर से प्रतिदिन सुचारु रूप से जारी रखी जाए। चेताया कि भविष्य में यदि मिल्कफेड की ओर से कोई भी दुग्ध उत्पादक विरोधी नीति लागू की गई, तो भाजपा दुग्ध उत्पादकों के साथ मिलकर सड़कों पर उतरेगी और मिल्कफेड का घेराव करने से भी गुरेज नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि सरकार और मिल्कफेड दत्तनगर को अपनी भंडारण क्षमता सहित सभी संबंधित व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करना चाहिए, ताकि दुग्ध उत्पादकों को बार-बार परेशानियों का सामना न करना पड़े। उन्होंने मांग की है कि मिल्कफेड दूध उत्पादकों को हर माह दूध की अदायगी समय पर सुनिश्चित करे, ताकि दूध उत्पादकों को कोई आर्थिक कठिनाइयों का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि भंडारण, टैंकर और अन्य व्यवस्थाओं को मजबूत करना सरकार और मिल्कफेड का काम है, न कि दुग्ध उत्पादकों का। भविष्य में यदि ऐसी समस्या पेश आई तो सड़कों पर उतर कर मोर्चा खोला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article