फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   The gods of the fair increased the dignity, the market of enthusiasm remained cold

Rampur Bushahar News: मेले की देवताओं ने बढ़ाई गरिमा, रौनक का बाजार रहा ठंडा

Sat, 10 May 2025 11:11 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 10 May 2025 11:11 PM IST
विज्ञापन
The gods of the fair increased the dignity, the market of enthusiasm remained cold
आनी मेला मैदान। संवाद
आनी मेले में कम सजीं दुकानें, लोगों की भी नहीं उमड़ी भीड़
विज्ञापन

पाकिस्तान के साथ हुए तनाव के चलते लोग कम संख्या में पहुंचे
संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। जिला स्तरीय आनी मेला जहां धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से आकर्षण का केंद्र बना रहा, वहीं व्यापारिक दृष्टि से निराशाजनक रहा। इस बार मेले में जहां पांच के बजाय छह देवताओं ने शिरकत कर मेले की गरिमा बढ़ाई, वहीं बाहर से आए व्यापारियों की संख्या में कमी देखी गई। साथ ही आम जनता की भागीदारी भी अपेक्षाकृत कृत कम रही। इससे मेला बाजार की रौनक फीकी नजर आई।


चार दिवसीय इस मेले में स्थानीय महिला मंडलों और स्कूली बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से माहौल को जीवंत बनाए रखा। वहीं मेला कमेटी की ओर से तीन रात्रि सांस्कृतिक संध्याओं का आयोजन भी किया जा रहा है। इसमें कलाकार प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। हालांकि बीते दो दिनों से पाकिस्तान के साथ बढ़े तनाव और सीमा पर हो रहे हमलों के चलते क्षेत्र के कुछ लोग सोशल मीडिया पर सांस्कृतिक आयोजनों को रद्द करने की मांग भी कर रहे थे। उनका कहना है कि ऐसे समय में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन असंवेदनशीलता दर्शाता है। व्यापारियों की मानें तो इस बार न केवल दुकानों की संख्या कम है, बल्कि बिक्री भी काफी प्रभावित हुई है। इसका एक बड़ा कारण मेले में आई भीड़ की कमी को माना जा रहा है, वहीं कुछ व्यापारियों की मानें तो उनसे कमेटी द्वारा किराया अधिक वसूले जाते हैं। ऐसे में कई व्यापारी निराश नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed