फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   The girl students took out a rally and created awareness on cleanliness.

Rampur Bushahar News: छात्राओं ने रैली निकालकर नशा छोड़ने के लिए किया जागरूक

Fri, 21 Nov 2025 11:21 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Nov 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
The girl students took out a rally and created awareness on cleanliness.
कन्या स्कूल की स्वयं सेवियों ने रामपुर में निकाली जागरूकता रैली। संवाद
रामपुर बुशहर। पीएमश्री राजकीय उत्कृष्ट कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रामपुर में सात दिवसीय विशेष शिविर के अवसर पर शुक्रवार को एक दिवसीय जागरूकता शिविर लगा। स्कूल की छात्राओं और सभी अध्यापकों ने स्वच्छता और नशा निवारण की प्रतिज्ञा ली। शिविर के दौरान राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवी छात्राओं ने रामपुर बाजार में स्वच्छता अभियान चलाया। छात्राओं ने बाजार में एक विशेष रैली निकालकर लोेगों को नशे को छोड़ने के लिए जागरूक किया। शिविर में नगर परिषद रामपुर के कार्यकारी अधिकारी बीआर नेगी बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे। उन्होंने छात्राओं को स्वच्छता और युवाओं में बढ़ रही नशे की प्रवृत्ति से बचने के बारे में जानकारी दी। रामपुर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए सभी छात्राओं से अपील की कि आप स्वयं अपने परिवार और अपने पड़ोस के वातावरण को स्वच्छ और साफ-सुथरा रखें। छात्राओं को ठोस और तरल पदार्थ कूड़ा-कचरा प्रबंधन के बारे में जागरूक किया। नगर परिषद में इस सफाई अभियान और रामपुर की सफाई करने के लिए सफाई कर्मचारियों को नियुक्त किया गया है। उप प्रधानाचार्य पीपी दुल्टा ने नगर परिषद कार्यकारी अधिकारी का धन्यवाद किया। उन्होंने छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों पर जागरूक किया। इस मौके पर महिला कार्यक्रम अधिकारी प्रियंका गुप्ता और राधिका नेगी सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed