फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   The excitement of the state-level Kabaddi competition will begin in Rampur today.

Rampur Bushahar News: रामपुर में आज से शुरू होगा राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का रोमांच

Tue, 04 Nov 2025 11:22 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Nov 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
The excitement of the state-level Kabaddi competition will begin in Rampur today.
पदम छात्र स्कूल रामपुर में बुधवार से शुरू होगा कबड्डी प्रतियोगिता का रोमांच। संवाद
महिला और पुरुष वर्ग की 8-8 टीमें लेंगी प्रतियोगिता में भाग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर।
अंतरराष्ट्रीय लवी मेले में इस बार दर्शकों को कबड्डी, बैडमिंटन और बॉक्सिंग जैसे खेलों का रोमांच देखने को मिलेगा। पदम छात्र स्कूल में बुधवार से राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ होगा। तीन दिवसीय इस प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न खेल छात्रावास, अकादमी और बुशहर कबड्डी संघ की टीमें भाग लेंगी। पदम छात्र स्कूल में मेला कमेटी सचिव एवं एसडीएम हर्ष अमरेंद्र सिंह प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ करेंगे। 5 से 10 नवंबर तक रामपुर के पदम छात्र स्कूल और पीजी कॉलेज मैदान में कबड्डी, बैडमिंटन और बॉक्सिंग प्रतियोगिताएं करवाईं जाएंगी। पदम छात्र स्कूल में 5 से 7 नवंबर तक कबड्डी प्रतियोगिता करवाई जाएगी। बुशहर कबड्डी संघ की ओर से आयोजित की जाने वाली इस प्रतियोगिता में 8 पुरुष और 8 महिला टीमें भाग लेंगी। प्रतियोगिता के महिला वर्ग में साईं हॉस्टल धर्मशाला, खेलो इंडिया खेलो सेंटर राजपुरा, कोहिनूर अकादमी धबोटा, कृष्णा अकादमी बिलासपुर, पांवटा अकादमी पांवटा साहिब और स्टेट हॉस्टल बिलासपुर की टीमें भाग लेंगी। पुरुष वर्ग में खेलो इंडिया सेंटर राजपुरा, कोहिनूर अकादमी धबोटा, साई हॉस्टल बिलासपुर, बीबीएन नालागढ़ और कृष्णा अकादमी की टीमें भाग लेंगी। इसके अलावा बुशहर कबड्डी संघ की महिला और पुरुष वर्ग की दो टीमें भी प्रतियोगिता का हिस्सा बनेंगी। बुशहर कबड्डी संघ के संयोजक अनिरुद्ध बिष्ट ने बताया कि प्रतियोगिता को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पदम छात्र स्कूल में तीन दिन तक इस प्रतियोगिता के मुकाबले आयोजित होंगे।

पदम छात्र स्कूल रामपुर में बुधवार से शुरू होगा कबड्डी प्रतियोगिता का रोमांच। संवाद

पदम छात्र स्कूल रामपुर में बुधवार से शुरू होगा कबड्डी प्रतियोगिता का रोमांच। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed