फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   The excitement of the Narayan Cricket Cup begins in New Nogli

Rampur Bushahar News: रामपुर पुलिस और उमरी ने मैच जीतकर अगले दौर में पाया प्रवेश

Wed, 11 Feb 2026 11:45 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Feb 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
The excitement of the Narayan Cricket Cup begins in New Nogli
रामपुर के साथ लगते नोगली में क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ आगाज। संवाद
न्यू नोगली में नारायण क्रिकेट कप प्रतियोगिता का रोमांच शुरू
विज्ञापन

पहले दिन हुए दो मैच

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। न्यू नोगली में बुधवार से नारायण क्रिकेट कप प्रतियोगिता का रोमांच शुरू हो गया। युवक मंडल मतरेवल इस ग्रामीण स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन कर रहा है। पहले दिन के मैच काफी रोमांचक रहे। रामपुर पुलिस और उमरी ने अपने-अपने मैच जीतकर अगले दौर में प्रवेश पा लिया है। प्रतियोगिता का पहला मुकाबला रामपुर पुलिस की टीम और नोगली के बीच हुआ। नोगली ने पहले खेलते हुए सात ओवर में 68 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पुलिस की टीम ने अंतिम गेंद में जीत हासिल की। दूसरा मैच दत्तनगर और उमरी के बीच खेला गया। दत्तनगर की टीम ने सात ओवर में 69 रन का लक्ष्य विपक्षी टीम के समक्ष रखा। उमरी की टीम ने भी अंतिम ओवर में जीत हासिल की और अगले दौर में प्रवेश पाया। दोनों मैचों का दर्शकों समेत महिलाओं ने मैच का भरपूर आनंद लिया। प्रतियोगिता के शुभारंभ पर भड़ावली पंचायत के पूर्व उपप्रधान कृष्णकांत मेहता बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। आयोजक कमेटी के पदाधिकारी और सदस्यों, महिलाओं सहित खिलाड़ियों ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों को खेल को खेल की भावना से खेलने के लिए प्रेरित किया और नशे से दूर रहने का आह्वान किया। इस मौके पर दीपक मेहता, मनोज गुप्ता, जगमोहन रोल्टा, साबू चौहान, किशोरी नेगी, देवराज मेहता, कबीर मेहता, माघू राम मेहता, अमन मेहता और अजय मेहता सहित कई अन्य युवा मौजूद रहे।

विजेता टीम को 1.21 लाख और ट्रॉफी मिलेगी
युवक मंडल के अध्यक्ष ईश्वर मेहता ने बताया कि नारायण क्रिकेट कप की विजेता टीम को 1.21 लाख रुपये की नकद राशि और ट्रॉफी से सम्मानित किया जाएगा। उपविजेता टीम को 61 हजार की राशि से सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नशा छोड़ो-खेल खेलो के मकसद से क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इसमें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब हासिल करने वाले खिलाड़ी को 31,00 और ट्रॉफी, सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, गेंदबाज और विकेटकीपर को 11,00 रुपये और ट्रॉफी से पुरस्कृत किया जाएगा। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी आकर्षक इनामों से क्लब सम्मानित करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article