फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   The excitement of the Bushahr Premier League will begin in Rampur on October

Rampur Bushahar News: रामपुर में 12 अक्तूबर से शुरू होगा बुशहर प्रीमियर लीग का रोमांच

Sun, 06 Sep 2026 11:34 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
The excitement of the Bushahr Premier League will begin in Rampur on October
रामपुर में बुशहर स्वा​स्तिक फाउंडेशन की बैठक में मौजूद प्रतिनि​धि चर्चा करते हुए। संवाद
. पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को समर्पित प्रतियोगिता में 12 टीमें लेगी हिस्सा
विज्ञापन

. विजेता को 6 लाख और उपविजेता को 3.50 लाख का मिलेगा नकद पुरस्कार
. नशे के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने के लिए होगा बीपीएल सीजन-2 का आयोजन
. बुशहर स्वास्तिक फाउंडेशन की ओर से आयोजित किया जाएगा क्रिकेट महाकुंभ
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। रामपुर में इस वर्ष 12 अक्तूबर से बुशहर प्रीमियर लीग का रोमांच शुरू होगा। बुशहर स्वास्तिक फाउंडेशन की ओर से आयोजित की जाने वाली इस प्रतियोगिता में 12 टीमें भाग लेंगी। प्रतियोगिता के माध्यम से युवाओं को खेलों से जोड़ा जाएगा और नशे के खिलाफ जागरूक किया जाएगा। पूर्व मुख्यमंत्री स्व. वीरभद्र सिंह को समर्पित इस प्रतियोगिता की विजेता टीम को 6 लाख रुपये और उपविजेता टीम को 3.50 लाख रुपये के नकद पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इस वर्ष प्रतियोगिता में दर्शकों को और अधिक रोमांचित करने के लिए कई गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। बुशहर प्रीमियर लीग के आयोजन को लेकर रविवार को बुशहर स्वास्तिक फाउंडेशन की बैठक हुई। अध्यक्षता फाउंडेशन के अध्यक्ष पवन चौहान ने की। बैठक में बीपीएल प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीमों की फ्रेंचाइजी के प्रतिनिधि मौजूद रहे। इस दौरान निर्णय लिया गया कि बुशहर प्रीमियर लीग के दूसरे संस्करण में इस बार कुल 12 फ्रेंचाइजी टीमें हिस्सा लेंगी। फाउंडेशन की ओर से इस बार प्रतियोगिता को पूर्व मुख्यमंत्री स्व. वीरभद्र सिंह के नाम पर आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। बैठक के दौरान प्रत्येक टीम में शामिल होने वाले खिलाड़ियों की संख्या, चयन प्रक्रिया, टीम की जर्सी, मैचों के आयोजन और निर्धारित समय पर मैदान में टीमों की उपस्थिति सहित कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई। बैठक में आगामी दिनों में प्रतियोगिता की तैयारियों को अंतिम रूप देने और सभी फ्रेंचाइजी के साथ समन्वय स्थापित कर आयोजन को सफल बनाने पर भी सहमति बनी। अध्यक्ष पवन चौहान ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीमों से खेल की गरिमा बनाए रखने और खेल भावना से खेलने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि इस वर्ष प्रतियोगिता में काफी बदलाव किए गए हैं ताकि दर्शकों का भरपूर मनोरंजन सुनिश्चित किया जा सके। प्रतियोगिता को केवल खेल आयोजन तक सीमित न रखते हुए इसे युवाओं के बीच सकारात्मक सोच और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने का माध्यम बनाया जाएगा। प्रतियोगिता के जरिए नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने और युवाओं को खेलों से जोड़ना इसका प्रमुख उद्देश्य है। इसके माध्यम से अधिक से अधिक युवाओं को जागरूक करने और उन्हें खेल गतिविधियों से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। इस मौके पर नीतीश भंडारी, अजय राणा, साहिल जिष्टू, विनोद मेहता, जीता सिंह, दयाल कायथ, देविंद्र बोरिस, निट्टू शर्मा, विनोद भंडारी सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article