फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   The election observer visited Dharampur and Kasauli. He reviewed the nomination process and security arrangements.

Rampur Bushahar News: चुनाव प्रवेक्षक ने किया धर्मपुर और कसौली का दौरा नामांकन प्रक्रिया व सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Tue, 12 May 2026 12:34 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
निर्वाचन अधिकारियों से ली फीडबैक,स्ट्रॉन्ग रूम का किया निरीक्षण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर(सोलन)। जिला सोलन के विकास खंड धर्मपुर और उपमंडल कसौली में आगामी चुनावों को लेकर चल रही नामांकन प्रक्रिया और सुरक्षा तैयारियों को जांचने के लिए चुनाव पर्यवेक्षक डीसी नेगी ने विशेष दौरा किया। इस दौरान उन्होंने निर्वाचन अधिकारियों से फीडबैक लिया और चुनावी व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया। दौरे के दौरान पर्यवेक्षक ने धर्मपुर स्कूल में बनाए गए स्ट्रॉन्ग रूम का निरीक्षण किया।
उन्होंने स्ट्रॉन्ग रूम से लेकर स्कूल के मुख्य गेट तक सुरक्षा के हर पहलू की बारीकी से जांच की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मतपेटियों की सुरक्षा के लिए पुख्ता प्रबंध सुनिश्चित किए जाएं, ताकि किसी भी प्रकार की चूक की गुंजाइश न रहे। विकास खंड अधिकारी एवं निर्वाचन अधिकारी धनीराम पंवर और पंचायत निरीक्षक राजेंद्र वर्मा ने पर्यवेक्षक को बताया कि चुनाव प्रक्रिया को सुचारू बनाने के लिए पीठासीन और पोलिंग अधिकारियों का एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया गया है। इस पहल की सराहना करते हुए डीसी नेगी ने कहा कि चुनाव ड्यूटी में तैनात हर कर्मचारी की समस्या को समझा जाना चाहिए, ताकि उनके साथ बेहतर समन्वय बना रहे और चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हों।
विज्ञापन

इसके पश्चात, चुनाव पर्यवेक्षक ने उपमंडलाधिकारी कसौली महेंद्र प्रताप सिंह से मुलाकात कर जिला परिषद के नामांकन की स्थिति जांची। उन्होंने तहसीलदार कसौली एवं पंचायत समिति के निर्वाचन अधिकारी जगपाल सिंह से भी मुलाकात की और नामांकन प्रक्रिया के दौरान आ रही समस्याओं पर चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed