फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   The doors of the Churdhar Temple opened on Baisakhi, but the pilgrimage was halted amid four feet of snow

Rampur Bushahar News: वैशाखी पर खुले चूड़धार मंदिर के कपाट, चार फीट बर्फ के बीच फिलहाल यात्रा पर रोक

Wed, 15 Apr 2026 11:24 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
. 1 मई तक यात्रा पर रहेगा प्रतिबंध, सिर्फ पुजारियों को जाने होगी अनुमति
विज्ञापन


. कपाट खुलने के साथ क्षेत्र में धार्मिक उत्साह का माहौल
संवाद न्यूज एजेंसी
चौपाल (रोहड़ू)। हिमाचल प्रदेश के प्रमुख आस्था के केंद्र चूड़धार मंदिर के कपाट संक्रांति और वैशाखी पर्व के शुभ अवसर पर विधि-विधान के साथ खोल दिए गए। करीब चार महीनों तक भारी बर्फबारी और कड़ाके की ठंड के कारण बंद रहे इस पवित्र धाम के द्वार खुलते ही पूरा क्षेत्र जय शिरगुल महाराज के जयकारों से गूंज उठा। हालांकि, क्षेत्र में बर्फ जमी होने से यात्रा पर 1 मई तक प्रतिबंध रहेगा। मंदिर, जो चूड़धार चोटी पर स्थित है, वर्तमान में भी बर्फ की मोटी चादर से ढका हुआ है। मंदिर परिसर और आसपास के इलाकों में लगभग तीन से चार फीट तक बर्फ जमी हुई है, जिससे प्राकृतिक सौंदर्य तो देखने लायक है, लेकिन श्रद्धालुओं के लिए रास्ते बेहद जोखिमभरे बने हुए हैं। प्रशासन ने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए श्रद्धालुओं की आवाजाही पर फिलहाल रोक लगाई है। चौपाल के एसडीएम हेमचंद वर्मा ने बताया कि अगले 15 दिनों यानी 1 मई तक मंदिर की यात्रा पर प्रतिबंध रहेगा। इस दौरान केवल स्थानीय पुजारियों और अधिकृत व्यक्तियों को ही पूजा-अर्चना के लिए जाने की अनुमति दी गई है। उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे खराब मौसम और खतरनाक रास्तों को देखते हुए अभी यात्रा का प्रयास न करें और प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। बर्फ पिघलने और मौसम पूरी तरह साफ होने के बाद ही आम लोगों को यात्रा पर जाने की अनुमति दी जाएगी। उल्लेखनीय है कि चूड़धार मंदिर भगवान शिरगुल महाराज को समर्पित है और हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां दर्शन के लिए पहुंचते हैं। कपाट खुलने के साथ ही क्षेत्र में धार्मिक उत्साह का माहौल है।फिलहाल प्रकृति की कठिन परिस्थितियों के चलते श्रद्धालुओं को कुछ समय और इंतजार करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article