Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   The department could not install the dam that fell due to the disaster even after a year

Rampur Bushahar News: आपदा से गिरा डंगा एक साल बाद भी नहीं लगा पाया विभाग

Mon, 13 Apr 2026 11:41 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
The department could not install the dam that fell due to the disaster even after a year
आपदा के एक वर्ष बाद भी ढरोपा में नहीं हो पाया डंगे का निर्माण। संवाद
. नित्थर-कोयल-बायल सड़क का कभी भी कट सकता है संपर्क
विज्ञापन


. छह पंचायतों के हजारों ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी

. ढरोपा में विभागीय अनदेखी से कभी भी पेश आ सकता है हादसा

संवाद न्यूज एजेंसी

नित्थर (कुल्लू)।
नित्थर-कोयल-बायल सड़क पर लोक निर्माण विभाग की अनदेखी कभी भी हादसे का कारण बन सकती है। सड़क पर ढरोपा के पास बरसात के दौरान आई आपदा में गिरा डंगा विभाग अभी तक नहीं लगा पाया है। इस सड़क से सफर करने वाले छह पंचायतों के ग्रामीण, स्कूली बच्चे और कर्मचारी वर्ग रोजाना खतरों के साये में सफर करने को मजबूर हैं। ग्रामीणों में विभाग की अनदेखी को लेकर भारी रोष है। नित्थर-कोयल-बायल सड़क को बीते वर्ष आई प्राकृतिक आपदा से काफी नुकसान पहुंचा था। सड़क पर ढरोपा के पास लगी सुरक्षा दीवार आपदा की चपेट में आने से क्षतिग्रस्त हो गई थी और यहां से सफर करना जोखिमभरा बना हुआ है। यहां डंगा लगाने का कार्य एक महीने से पूरी तरह से बंद पड़ा है। सड़क पर दरारें आ गई हैं और सड़क के नीचे पत्थर निकलने शुरू हो गए हैं। सड़क ढहने के कगार पर है। इस सड़क से उपतहसील नित्थर की नित्थर, देहरा, गड़ेज, लोट, दुराह, शिल्ली और पलेही पंचायत के ग्रामीण रोजाना सफर करते हैं। रामपुर के लिए जाने वाले नौकरीपेशा लोगों, स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थियों समेत मरीज इसी सड़क से रामपुर पहुंचते हैं। ग्रामीण सड़क की हालत सुधारने को लेकर लगातार लोक निर्माण विभाग ब्रौ को सूचित कर रहे हैं, लेकिन विभाग केवल आश्वासन देने तक सिमट गया है। कुछ समय पूर्व विभाग के सहायक अभियंता चंद्र कश्मीरी ने जल्द कार्य शुरू करने का आश्वासन दिया, लेकिन कार्य आज तक शुरू नहीं हो पाया है। ऐसे में यहां खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। तंग सड़क पर जहां वाहनों को आवाजाही करने में परेशानी झेलनी पड़ रही है, वहीं यहां हादसे होने की भी आशंका बनी हुई है।
सफर बना जोखिमभरा
स्थाानीय ग्रामीण मनोज ठाकुर, लक्की कायथ, अनिल कुमार, राकेश, अनिज सहित अन्य लोगों ने कहा कि सड़क पर डंगा न लगने से सफर करना जोखिमभरा बना हुआ है। यदि समय रहते डंगा नहीं लगता है, तो सड़क का एक बड़ा हिस्सा ध्वस्त हो सकता है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग से जल्द सड़क पर डंगा लगाकर राहत देने की मांग उठाई है।
विज्ञापन



संबंधित ठेकेदार से कार्य में हो रही देरी का जवाब लिया है। जल्द ही डंगा लगाकर सड़क को दुरुस्त कर लिया जाएगा। --आनंद कुमार शर्मा, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग निरमंड
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article