फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   The decision to form a Panchayat was taken unanimously in Duni

Rampur Bushahar News: दुनी में सर्वसम्मति से पंचायत के गठन का फैसला प्रधान से लेकर सदस्य तक महिलाओं को कमान

Sun, 10 May 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
The decision to form a Panchayat was taken unanimously in Duni
किन्नौर की दुनी पंचायत में निर्विरोध चुनी प्रधान, उप प्रधान और वार्ड सदस्य। संवाद
सुनीता नेगी को प्रधान और बसंत प्रभा को निर्विरोध चुना उप प्रधान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सांगला(किन्नौर)।
किन्नौर जिले की दुनी पंचायत के ग्रामीणों ने मजबूत लोकतंत्र के साथ महिला सशक्तीकरण का संदेश दिया है। ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से पंचायत के गठन का फैसला लिया है। पंचायत में प्रधान से लेकर वार्ड सदस्यों तक की बागडोर महिलाओं को सौंपी है। ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से निर्णय लेकर सुनीता नेगी को प्रधान और बसंत प्रभा को उप प्रधान की कमान सौंपी है। इसके अलावा वार्ड नंबर-एक से प्रवीण कुमारी नेगी, वार्ड नंबर-दाक से प्यार कुमारी नेगी, वार्ड नंबर-तीन से पदम रेखा नेगी, वार्ड नंबर-चार से मीनाक्षी देवी नेगी और वार्ड नंबर-पांच से आशा कुमारी नेगी को सदस्य नियुक्त किया है। निर्विरोध पंचायत बनने से ग्रामीणों को सर्वांगीण विकास की आस जगी है। निर्विरोध पंचायत बनने पर सरकार की ओर सभी पंचायत के विकास के लिए 25 लाख रुपये की राशि देने की घोषणा की है। जिलेभर में यह पंचायत चर्चाओं का केंद्र बनी हुई है।

किन्नौर की दुनी पंचायत में निर्विरोध चुनी प्रधान, उप प्रधान और वार्ड सदस्य। संवाद

किन्नौर की दुनी पंचायत में निर्विरोध चुनी प्रधान, उप प्रधान और वार्ड सदस्य। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed