फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   The decision of the high command regarding the post of state president is paramount: Rathore

प्रदेश अध्यक्ष पद को लेकर हाईकमान का निर्णय सर्वोपरि : राठोर

Sat, 18 Oct 2025 11:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Oct 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
The decision of the high command regarding the post of state president is paramount: Rathore
ठियोग में एनएच की टारिंग के काम का शुभारंभ करते विधायक कुलदीप सिंह राठौर । संवाद
विधायक ने ठियोग में किया हाईवे की टारिंग कार्य का शुभारंभ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

ठियोग (रामपुर बुशहर)। प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं ठियोग के विधायक कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष पद को लेकर हाईकमान का निर्णय सर्वोपरी होगा। यह जिम्मेदारी पहले भी बखूबी निभा चुके हैं और अगर दोबारा उन्हें यह मौका मिलता है तो वह सहर्ष स्वीकार करेंगे। राठौर ने शनिवार को ठियोग में एनएच-पांच पर टारिंग कार्य के शुभारंभ अवसर पर ये बात कही।

उन्होंने कहा कि उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में कई प्रदेशों में पार्टी के प्रभारी के रूप में जिम्मेदारी निभाई है और इस अनुभव ने उन्हें यह सिखाया है कि संगठन में व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा नहीं, बल्कि सामूहिक निर्णय और अनुशासन ही सर्वोपरि होते हैं। वह अन्य प्रदेशों के प्रभारी की भूमिका निभा चुके हैं और संगठन को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता है।
विज्ञापन

कार्यक्रम में राठौर ने एनएच-पांच ठियोग मार्ग पर शुरू हुए टारिंग कार्य की गुणवत्ता पर विशेष जोर दिया। उन्होंने लोक निर्माण विभाग और ठेकेदार एजेंसी को निर्देश देते हुए कहा कि विकास कार्यों में कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यह सड़क ठियोग क्षेत्र की जीवनरेखा है। कार्य की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं होगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे नियमित रूप से साइट निरीक्षण करें और यह सुनिश्चित करें कि जनता के धन का सदुपयोग हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यह कार्य लंबे समय से लंबित था और बरसात के मौसम के कारण इसे शुरू नहीं किया जा सका। अब जब मौसम अनुकूल है तो यह हमारी जिम्मेदारी है कि कार्य निर्धारित समय सीमा में पूरा हो और क्षेत्रवासियों को एक बेहतर सड़क सुविधा मिले। उन्होंने सिविल अस्पताल को जाने वाली सड़क और नए भवन निर्माण के कार्य की जल्द समीक्षा करने की बात कही।

इस मौके पर एसडीएम शशांक गुप्ता, नगर परिषद अध्यक्ष अनिल ग्रोवर, पूर्व अध्यक्ष विवेक थापर, संजय शर्मा, पार्षद शीला वर्मा, मनोनीत पार्षद कपिल शर्मा, रविंद्र सिंह आनंद, बीना शर्मा और संजय शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed