{"_id":"68fdf9a8a5fbb0844204e8c2","slug":"the-corporation-bus-ran-on-the-roads-of-kashapat-and-munish-after-two-and-a-half-months-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-146802-2025-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: काशापाट और मुनिश की सड़कों पर ढाई माह बाद दौड़ी निगम की बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: काशापाट और मुनिश की सड़कों पर ढाई माह बाद दौड़ी निगम की बस
विज्ञापन
परिवहन सेवा शुरू होने से हजारों लोगों ने ली राहत की सांस
भारी बरसात से भूस्खलन के कारण बाधित रही सड़कें
संवाद न्यूज एजेंसी
डंसा (रामपुर बुशहर)। उपमंडल रामपुर की दुर्गम पंचायत मुनिश और काशापाट की सड़कों पर ढाई महीने बाद हिमाचल पथ परिवहन (एचआरटीसी) ने बस सेवाएं शुरू कीं। बसें चलने से इन पंचायतों के लोगों को बड़ी राहत मिली है। बरसात के दौरान 5 अगस्त को सेरीपुल-तकलेच सड़क पर भूस्खलन होने के कारण यातायात बंद हो गया था। इससे 12/20 घाटी की चार पंचायतों के लिए निगम की सेवा पूरी तरह से ठप हो गई थी। वाहनों की आवाजाही बंद होने से बागवानों के अलावा आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। खाद्य वस्तुओं से लेकर रसोई गैस का संकट पैदा हो गया था। ग्रामीणों के रोजमर्रा के काम भी बुरी तरह प्रभावित हो रहे थे। हालांकि, लोक निर्माण विभाग ने इन क्षेत्रों के लिए छोटे वाहनों की आवाजाही के लिए सड़कों को दुरुस्त कर दिया था, लेकिन बड़े वाहनों के लिए सड़क काे बहाल करने में अब सफलता मिली है। मुनिश और काशापाट पंचायत के लिए बस सेवा शुरू होने से लोगों ने लोक निर्माण विभाग का आभार जताया है। काशापाट पंचायत की प्रधान पुष्पा सनाटू और मुनिश पंचायत के प्रधान भजन दास ने बताया कि काशापाट सड़क पर बस सेवा कंडी तक बहाल हो गई है। ग्रामीणों को काफी राहत मिली है। उधर, लोक निर्माण विभाग तकलेच के सहायक अभियंता गोवर्धन शर्मा ने कहा कि काशापाट सड़क फिलहाल कंडी तक बड़े वाहनों के लिए बहाल हो गई है। मुनिश के लिए भी सड़क को दुरुस्त कर दिया गया है।