{"_id":"67c9a80f969c82536e0a4647","slug":"the-construction-work-of-the-stage-of-ramlila-maidan-will-be-completed-soon-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1035-131033-2025-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामलीला मैदान के मंच का निर्माण कार्य जल्द पूरा किया : विधायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामलीला मैदान के मंच का निर्माण कार्य जल्द पूरा किया : विधायक
विज्ञापन
विधायक मोहन लाल ब्राक्टा ने अधिकारियों के साथ की विकास कार्यों की समीक्षा बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। विधायक मोहन लाल ब्राक्टा ने वीरवार को विकास कार्यों को लेकर विभिन्न विभाग विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक का आयोजन एसडीएम कार्यालय के सभागार में किया गया। विधायक ने नगर परिषद रोहड़ू को निर्देश दिए कि रामलीला मैदान में मंच के निर्माण कार्य को गति दी जाए। रोहड़ू मेले से पहले मंच का कार्य पूरा नहीं हुआ, तो अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी। विधायक मोहन लाल ब्राक्टा ने कहा कि बर्फबारी से बागवानी को नई ऊर्जा मिली है, वहीं इसके चलते बिजली, पानी जैसी सुविधाएं भी प्रभावित हुई हैं। लोक निर्माण विभाग और बिजली विभाग के कर्मचारियों के बेहतरीन कार्य के चलते रोहड़ू, टिक्कर में बिजली, पानी बहाली का कार्य पूर्ण हो चूका है। दुर्गम क्षेत्र डोडरा-क्वार मे बिजली बहाली का कार्य अभी भी जारी है। यहां सड़कों को बहाल करने का कार्य भी जारी है। विधायक ने सिविल अस्पताल रोहड़ू में रिक्त पड़े पदों की भी सूची मांगी। न्यू बस स्टैंड के शिकड़ी खड्ड पर बने पुल पर विधायक ने लोक निर्माण विभाग को सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर एसडीएम विजय वर्धन सारस्वत, डीएसपी प्रणव चौहान, एसडीएम कार्यालय अधीक्षक व्यास देव शर्मा, कांग्रेस मंडल रोहड़ू के मीडिया प्रभारी हैप्पी मेहता भी उपस्थित रहे।