फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   The construction work of Bagan school building will be completed with Rs. 25 lakhs.

25 लाख से पूर्ण होगा बगैन स्कूल भवन का निर्माण कार्य : शिक्षा मंत्री

Sun, 15 Sep 2024 11:44 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Sep 2024 11:44 PM IST
विज्ञापन
बगैन में आयोजित कार्यक्रम में की शिरकत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ठियोग (रामपुर बुशहर)। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने रविवार को शिला घूनड के बगैन में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा के सुदृढ़ीकरण के लिए प्रदेश सरकार की ओर से उचित कदम उठाए जा रहे हैं, ताकि छात्रों को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध हो सके। हिमाचल प्रदेश सरकार ने कम छात्रों वाले स्कूलों को मर्ज करने का फैसला लिया है, ताकि शिक्षा के क्षेत्र में गुणवत्ता लाई जा सके। शिक्षा मंत्री ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बगैन के अधूरे भवन निर्माण को पूर्ण करने के लिए 25 लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि राजकीय प्राथमिक विद्यालय बगैन का भवन आपदा से क्षतिग्रस्त हुआ था, जिसका पुनः निर्माण करना आवश्यक है। शिक्षा मंत्री ने प्राथमिक विद्यालय के भवन निर्माण के लिए भी 12 लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि इन दोनों स्कूल भवन का निर्माण कार्य पूर्ण होने से क्षेत्र के छात्रों को आवश्यक रूप से लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि इसके साथ-साथ हमारा ठियोग विधानसभा क्षेत्र एक सेब बाहुल क्षेत्र है। बागवानों के उत्थान एवं उनकी फसल का उचित दाम उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार ने सेब के लिए यूनिवर्सल कार्टन शुरू किया, जिसका लाभ क्षेत्र के लोगों को मिल रहा है। इसके साथ-साथ लोगों को दवाइयों पर मिलने वाली सब्सिडी को भी बहाल किया है। शिक्षा मंत्री ने कहा कि क्षेत्र की सड़कों के सुधार पर बल दिया जा रहा है, जिससे क्षेत्र के बागवानों एवं किसानों को इसका लाभ मिलेगा। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को सुना। उन्होंने कहा कि लोगों की समस्याओं का का समाधान सुनिश्चित करना हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने प्राप्त मांगों एवं समस्याओं को समयबद्ध तरीके से पूरा करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर ठियोग विधानसभा क्षेत्र के विधायक कुलदीप सिंह राठौर, मंडल अध्यक्ष जुब्बल कोटखाई मोती लाल डेरटा, मंडल अध्यक्ष ठियोग नरेंद्र कंवर एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed