फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   The construction of the PHC building in Delath has been stalled for three years.

Rampur Bushahar News: अधूरा पड़ा पीएचसी का भवन, पंचायत में चल रहा अस्पताल

Sun, 30 Nov 2025 11:34 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 30 Nov 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
The construction of the PHC building in Delath has been stalled for three years.
3 साल से ठंडे बस्ते में पड़ा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र देलठ का निर्माण। संवाद
देलठ में तीन साल से लटका है पीएचसी भवन का निर्माण
विज्ञापन

.दो पंचायतों के ग्रामीण बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं को तरसे

.भवन बनने के बाद से लटका बिजली, पेयजल और रंग-रोगन का कार्य

संवाद न्यूज एजेंसी

ननखड़ी (रामपुर बुशहर)। ननखड़ी तहसील की देलठ और करांगला पंचायत के ग्रामीणों की कई साल पुरानी पीएचसी भवन की मांग आज दिन तक सिरे नहीं चढ़ पाई है। सरकार और लोक निर्माण विभाग की उदासीनता के चलते आज दिन तक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र देलठ (पीएचसी) का भवन तैयार नहीं हो पाया है। वर्तमान में अस्पताल पंचायत भवन के कमरों में चल रहा है। प्रदेश सरकार से देलठ और करांगला पंचायत के ग्रामीणों को पीएचसी भवन निर्माण की सौगात तो मिली, लेकिन यह भवन कई साल बाद भी मूलभूत सुविधाओं के अभाव में अधूरा पड़ा है। तीन साल पहले दो मंजिला पीएचसी भवन का निर्माण पूरा हो गया, लेकिन भवन में बिजली, पेयजल और रंग रोगन सहित अन्य कार्य लटके हुए हैं। ग्रामीणों को इस नए भवन का लाभ कब मिलेगा, इसको लेकर वे चिंतित हैं। वर्तमान में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र देलठ पंचायत भवन के कमरों में चल रहा है। जहां बारिश के दौरान सारा पानी स्वास्थ्य केंद्र में घुस जाता है। ऐसे में यहां पहुंचने वाले मरीजों को खासी परेशानी झेलनी पड़ती हैं। नया भवन न होने के कारण उपचार को पहुंचने वाले मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित रहना पड़ रहा है। सरकार और विभागीय लापरवाही के कारण ग्रामीणों को पीएचसी के नए भवन का लाभ नहीं मिल पा रहा। ग्रामीणों में इसको लेकर खासा रोष है। क्षेत्र के महेश कुमार, नरेंद्र ठाकुर, अजय कुमार, यशपाल, धर्मपाल गुप्ता, राजेश कुमार, भूपेंद्र कुमार, सुरेश कुमार, कुलदीप सिंह, दूनी चंद सहित अन्य ग्रामीणों ने कहा कि लाखों रुपये खर्च करने के बाद भी ग्रामीण पीएचसी के नए भवन के लाभ से वंचित हैं। सरकार और लोक निर्माण विभाग को जनहित को ध्यान में रखते हुए जल्द भवन का निर्माण पूरा कर इसे जनता को समर्पित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि पंचायत के पुराने भवन में चल रही स्वास्थ्य केंद्र में अव्यवस्था का आलम है। दो पंचायतों के हजारों ग्रामीण बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए तरस गए हैं। उन्होंने प्रदेश सरकार और लोक निर्माण विभाग से शेष बचे कार्य को जल्द पूरा कर ग्रामीणों को नए भवन का लाभ देने की मांग की है।



नए भवन का कार्य पूरा करने बारे स्वास्थ्य और लोक निर्माण विभाग को कई बार सूचित किया गया है। अब तक कोई समाधान नहीं हो पाया है। -डॉ. कुलदीप कुमार, चिकित्सक, पीएचसी देलठ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article