फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   The consecration of the deity Mati Simha Temple Kot began with the water journey.

Rampur Bushahar News: जल यात्रा के साथ देवता माटी सिम्ह मंदिर कोट की प्राण प्रतिष्ठा शुरू

Thu, 06 Nov 2025 11:48 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Nov 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
The consecration of the deity Mati Simha Temple Kot began with the water journey.
जल यात्रा के साथ कोट में देवता माटी सिम्ह मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम हुआ शुरू। संवाद
लोगों में उत्साह, मंदिर में शीश नवाकर लिया आशीर्वाद
विज्ञापन

10 नवंबर को चार देवी-देवताओं के सानिध्य में होगी मंदिर की शिखा फेर
संवाद न्यूज एजेंसी
निरमंड (कुल्लू)।
निरमंड खंड की कोट पंचायत में नवनिर्मित देवता माटी सिम्ह मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह वीरवार को जल यात्रा के साथ शुरू हो गया। समारोह में पहुंचकर लोगों ने सुख-समृद्धि का आशीर्वाद लिया। यह आयोजन देवता राय नाग देथतवा के आदेशानुसार बैर लेने के पश्चात आरंभ किया गया। प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में चार बटालों टिकरी बगना, खजेड़ा खरै बय, बयुणी, कलारस ,देथवा, डुगा, कोटि और लाऊट समेत आसपास के क्षेत्रों के ग्रामीणों ने भाग लिया। टिकरी गांव के पुरोहित रमन शर्मा ने बताया कि 10 नवंबर को माता अंबिका, विशेश्वर महादेव, माता गाड़ा दुर्गा के निशान और जाहरु नाग देवता की पावन उपस्थिति में शिखा फेर के साथ मंदिर के कलश की स्थापना की जाएगी। कार्यक्रम में पुरोहितों के रूप में आदर्शानंद शर्मा, डॉ.जगदीश शर्मा, दर्शन शर्मा, देवराज शर्मा और टीकम राम शर्मा ने विधि-विधान के अनुसार पूजा संपन्न करवाई। मंदिर कमेटी और क्षेत्रवासी उत्साहपूर्वक आयोजन में जुटे रहे। इस अवसर पर देवता माटी सिम्ह महाराज के पुजारी रोशन लाल शर्मा, कारदार केहर सिंह राणा, भंडारी सुंदर सिंह ठाकुर, शेखर राणा, प्रताप ठाकुर, कांत कृष्ण ठाकुर, वेद राम ठाकुर, प्रताप शर्मा, गंगा सिंह म्याना, देवेंद्र सिंह, दीप बिष्ट, दिलीप ठाकुर, डिपन ठाकुर, किरत राम, प्रेमपाल शर्मा, रोहित शर्मा, धर्मेंद्र ठाकुर, गोपाल लंबरदार, गोपाल जोशी, गुरदयाल जोशी और हुकम जोशी सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed