{"_id":"69aec7a73d3871aa8f0fa182","slug":"the-condition-of-the-uru-to-dhar-road-will-improve-soon-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-155693-2026-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: उरु से धार सड़क की जल्द सुधरेगी हालत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: उरु से धार सड़क की जल्द सुधरेगी हालत
विज्ञापन
रामपुर की उरु से धार सडक़ का जल्द होगा कायाकल्प। संवाद
लोक निर्माण विभाग 3.69 करोड़ से करेगा तीन किलोमीटर सड़क का कायाकल्प
. पीएमजीएसवाई चरण-4 के तहत होगा सड़क का सुधारीकरण
. दो पंचायतों के ग्रामीण और किसान बागवान होंगे लाभान्वित
संवाद न्यूज एजेंसी
डंसा (रामपुर बुशहर)।
उपमंडल रामपुर की डंसा और शिंगला पंचायत के ग्रामीणों को जल्द बेहतर सड़क की सुविधा मिलेगी। पिछले 10 वर्ष से खस्ताहाल सड़क की समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों और किसानों-बागवानों को अब पक्की सड़क का लाभ मिलेगा। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) चरण-4 के तहत उरु से धार संपर्क सड़क की हालत सुधारी जाएगी। लोक निर्माण विभाग करीब 3.69 करोड़ रुपये की लागत से तीन किलोमीटर सड़क का कायाकल्प करेगा। वर्ष 2015 में तत्कालीन कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में यह सड़क बन कर तैयार हुई थी, जिसका लोकार्पण तत्कालीन मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने किया था। इस सड़क पर दस वर्षों से छोटे-बड़े वाहनों की आवाजाही हो रही है, लेकिन भारी बरसात के दौरान सड़क जगह-जगह अवरुद्ध रहती है। ऐसे में ग्रामीणों को भारी असुविधा होती है। सड़क पर निकास नालियों के पुख्ता इंतजाम नहीं है और हर वर्ष भूस्खलन होता है। यह सड़क डंसा और शिंगला पंचायत के सैकड़ों ग्रामीणों को लाभान्वित करती है। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत बजट स्वीकृति होने से सड़क की मेटलिंग, टारिंग, जल निकासी के लिए पक्की नालियां, क्लवर्ट और ब्लैक स्पॉट दुरुस्त होने से सड़क चकाचक होगी। क्षेत्र के किसानों-बागवानों और दुग्ध व्यवसाय से जुड़े ग्रामीणों को अपना तैयार उत्पाद मंडियों तक परिवहन के जरिये पहुंचाने में आसानी होगी। ग्रामीण में सुंदर सिंह, मोहर सिंह, केदार ठाकुर, कुलदीप ठाकुर, बलि राम, मस्त राम, आत्मा राम, कमलेश सहित अन्य ग्रामीणों ने सड़क के सुधारीकरण के लिए बजट जारी होने पर खुशी जताई है।
उरु-धार सड़क के लिए प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत बजट स्वीकृत हुआ है। विभाग टेंडर प्रक्रिया को अंतिम रूप देने में जुटा हुआ है। जल्द ही सड़क का सुधारीकरण कार्य शुरू किया जाएगा।-- बृज लाल, सहायक अभियंता, लोक निर्माण विभाग रामपुर
विज्ञापन
. पीएमजीएसवाई चरण-4 के तहत होगा सड़क का सुधारीकरण
. दो पंचायतों के ग्रामीण और किसान बागवान होंगे लाभान्वित
संवाद न्यूज एजेंसी
डंसा (रामपुर बुशहर)।
उपमंडल रामपुर की डंसा और शिंगला पंचायत के ग्रामीणों को जल्द बेहतर सड़क की सुविधा मिलेगी। पिछले 10 वर्ष से खस्ताहाल सड़क की समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों और किसानों-बागवानों को अब पक्की सड़क का लाभ मिलेगा। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) चरण-4 के तहत उरु से धार संपर्क सड़क की हालत सुधारी जाएगी। लोक निर्माण विभाग करीब 3.69 करोड़ रुपये की लागत से तीन किलोमीटर सड़क का कायाकल्प करेगा। वर्ष 2015 में तत्कालीन कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में यह सड़क बन कर तैयार हुई थी, जिसका लोकार्पण तत्कालीन मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने किया था। इस सड़क पर दस वर्षों से छोटे-बड़े वाहनों की आवाजाही हो रही है, लेकिन भारी बरसात के दौरान सड़क जगह-जगह अवरुद्ध रहती है। ऐसे में ग्रामीणों को भारी असुविधा होती है। सड़क पर निकास नालियों के पुख्ता इंतजाम नहीं है और हर वर्ष भूस्खलन होता है। यह सड़क डंसा और शिंगला पंचायत के सैकड़ों ग्रामीणों को लाभान्वित करती है। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत बजट स्वीकृति होने से सड़क की मेटलिंग, टारिंग, जल निकासी के लिए पक्की नालियां, क्लवर्ट और ब्लैक स्पॉट दुरुस्त होने से सड़क चकाचक होगी। क्षेत्र के किसानों-बागवानों और दुग्ध व्यवसाय से जुड़े ग्रामीणों को अपना तैयार उत्पाद मंडियों तक परिवहन के जरिये पहुंचाने में आसानी होगी। ग्रामीण में सुंदर सिंह, मोहर सिंह, केदार ठाकुर, कुलदीप ठाकुर, बलि राम, मस्त राम, आत्मा राम, कमलेश सहित अन्य ग्रामीणों ने सड़क के सुधारीकरण के लिए बजट जारी होने पर खुशी जताई है।
उरु-धार सड़क के लिए प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत बजट स्वीकृत हुआ है। विभाग टेंडर प्रक्रिया को अंतिम रूप देने में जुटा हुआ है। जल्द ही सड़क का सुधारीकरण कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन