फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   The condition of Nogli-Batuna road is bad, people are worried.

Rampur Bushahar News: नोगली-बतूना सड़क की हालत खस्ता, लोग परेशान

Thu, 16 Jan 2025 11:47 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
The condition of Nogli-Batuna road is bad, people are worried.
नोगली-बतूना सडक़ की हालत बनी दयनीय, लोनिवि नहीं ले रहा सुध
जगह-जगह गड्ढों में हुई तबदील हुई सड़क दे रही हादसों को न्योता
विज्ञापन


दो पंचायतों के हजारों ग्रामीण वर्षों से झेल रहे परेशानी

आठ किलोमीटर सड़क की वर्षों से नहीं सुधर रही हालत

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। उपमंडल रामपुर की दो पंचायतों के हजारों लोगों को लाभान्वित करने वाली नोगली-बतूना सड़क की हालत वर्षों से दयनीय बनी हुई है। हाल यह है कि करीब आठ किलोमीटर सड़क जगह-जगह गड्ढों में तबदील हो गई है। इस कारण इस मार्ग पर हादसों का अंदेशा बना रहता है। हजारों लोग रोजाना खस्ताहाल सड़क पर परेशानी झेलने को मजबूर हैं। रामपुर नगर परिषद के साथ-साथ शिंगला और भड़ावली पंचायत के हजारों ग्रामीण नोगली-बतूना सड़क पर रोजाना सफर करते हैं। वर्तमान में सड़क की खस्ता हालत के कारण लोगों को आवाजाही करने में काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। अभी सड़क को पक्का किए हुए पांच साल भी नहीं हुए हैं, लेकिन सड़क देखें तो सड़क से टारिंग पूरी तरह उखड़ चुकी है। जगह-जगह गड्ढों में तबदील सड़क पर रोजाना हजारों लोग हिचकोले खाते हुए सफर करने को मजबूर हैं। खस्ता हाल सड़क पर ग्रामीण जान जोखिम में डालकर सफर कर रहे हैं। वहीं, क्षेत्र के किसानों-बागवानों को भी अपनी नकदी फसल मंडी पहुंचाने और मरीजों को अस्पताल पहुंचाने में खासी दिक्कतें पेश आ रही हैं। करीब आठ किलोमीटर सड़क पर सफर जानलेवा बना हुआ है। इस मार्ग से रोजाना सैकड़ों गाड़ियां, ट्रक सहित अन्य वाहन चलते हैं। क्षेत्र के नोगली, देवटन, कलना, टनसेरी, कुटू नाला और बतूना के ग्रामीण वर्षों से खस्ताहाल सड़क पर सफर करने को मजबूर हैं। वहीं, लोक निर्माण विभाग सड़क की दयनीय दशा को सुधारने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा। इस कारण ग्रामीणों में लोक निर्माण विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर खासा रोष है।
जल्द सुधारी जाए सड़क की हालत
क्षेत्र के हरीश, ललिता, कृष्ण, दुर्गादेव, गोविंद और पाल सहित अन्य ग्रामीणों ने कहा कि वर्षों से सड़क की हालत खस्ता बनी हुई है, जिसे दुरुस्त करने में लोक निर्माण विभाग कोई दिलचस्पी नहीं दिखा रहा। उन्होंने प्रदेश सरकार और लोक निर्माण विभाग से जल्द से जल्द सड़क की हालत सुधार कर लोगों को राहत देने की मांग की है।
विज्ञापन

लोगों की समस्या का होगा समाधान
लोक निर्माण विभाग रामपुर के एसडीओ बृजलाल ने कहा कि सड़क को दुरुस्त करने के लिए समय-समय पर मजदूरों को भेजा जाता है। जल्द ही लोगों की समस्या का समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed