{"_id":"6738960cbcf8a28ea805610a","slug":"the-condition-of-masheli-kainchi-masarna-kareri-road-is-pathetic-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-124853-2024-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: मशेली कैंची-मसारना-करेरी सड़क की हालत दयनीय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: मशेली कैंची-मसारना-करेरी सड़क की हालत दयनीय
विज्ञापन
कई जगह 12 किलोमीटर लंबी सड़क पर कई जगह टारिंग उखड़ी
खतरे के साये में सफर कर रहे हजारों लोग
सालों से नहीं सुधर रही हालत, स्कूली बच्चों और मरीजों की भी बढ़ीं दुश्वारियां
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। रामपुर उपमंडल की भंडावली पंचायत के कई गांव को जोड़ने वाली मशैली कैंची से मसारना-करेरी सड़क पर गड्ढों की भरमार है। आलम यह कि सड़क पर कई स्थानों पर टारिंग का नामोनिशान तक नहीं है। ऐसे में जहां हजारों लोग खतरे के साये में सफर करने को मजबूर हैं। खासकर स्कूली बच्चों और मरीजों को आवाजाही करने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों में लोक निर्माण विभाग की लचर कार्य प्रणाली को लेकर भारी रोष है।
गौरतलब है कि 12 किलोमीटर लंबी सड़क से नाल्टीनाल, कुमसू, मतरेवल, छलावट, कमलाऊ, मसारना, रसेंदली और करेरी गांव के हजारों ग्रामीण लाभान्वित होते हैं। सड़क से हजारों किसान-बागवानों को भी लाभ पहुंचता है। कई सालों से लोक निर्माण विभाग सड़क की दयनीय दशा की कोई सुध नहीं ले रहा है। लोक निर्माण विभाग की लापरवाही कभी भी ग्रामीणों पर भारी पड़ सकती है। सड़क पर जहां गड्ढों की भरमार है, वहीं कई स्थानों पर टारिंग का नामोनिशान तक नहीं है। कुमसू गांव से करेरी तक सड़क की हालत बद से बदतर है। मरीजों को हिचकोले खाते हुए अस्पताल पहुंचना पड़ रहा है। स्कूली बच्चों को भी आवाजाही करने में दिक्कतें पेश आ रही हैं। बनी कायथ, माइकल, सोनू, दयाल सिंह, तिलक राज, हर्ष, सुनील, दिनेश और हिम्मत सिंह ने कहा कि कई सालों से सड़क पर टारिंग नहीं हो पाई है। इसके कारण सड़क पर जगह-जगह गड्ढे ही गड्ढे हैं। उन्होंने सरकार, प्रशासन और लोक निर्माण विभाग से जल्द से जल्द सड़क की दयनीय दशा सुधारने की मांग उठाई है।
लोक निर्माण विभाग रामपुर के कनिष्ठ अभियंता अजय श्याम ने कहा कि जल्द ही सड़क को सुधारा जाएगा। मजदूरों को तैनात कर समस्या का समाधान किया जाएगा।