फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   The chariot procession of the deity Sahib Budha Mahadev set out for Cooperdad

Rampur Bushahar News: कूपरदड के लिए निकली देवता साहिब बूढ़ा महादेव की रथयात्रा

Tue, 25 Aug 2026 11:28 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
The chariot procession of the deity Sahib Budha Mahadev set out for Cooperdad
नित्थर में आराध्य देवता बूढ़ा महादेव की रथ यात्रा में शामिल हुए सैकड़ों ग्रामीण। संवाद
नित्थर (कुल्लू)। देवता साहिब बूढ़ा महादेव नित्थर की रथयात्रा मंगलवार को मंदिर परिसर से कूपरदढ़ के लिए पारंपरिक वाद्ययंत्र के साथ रवाना हुई। रथयात्रा में सैकड़ों देवलू शामिल हुए। रथ यात्रा के दौरान महिलाओं ने अनाज से पूजा की। कूपरदढ़ में महादेव तीन दिनों तक अपने देवलू के साथ विराजमान रहेंगे, जहां हर दिन भजन-कीर्तन का दौर चलेगा और माहौल भक्तिमय बना रहेगा। 11वीं प्रविष्टि को कूपरदढ़ में मेला सजेगा। भादो माह की 12वीं प्रविष्टि को देवता साहिब बूढ़ा महादेव की रथ यात्रा मेले के लिए निकलेगी। बूढ़ा महादेव मंदिर कमेटी के कार्यकारी कारदार ताबे राम ठाकुर ने कहा है कि मंदिर में महादेव के दर्शनों के लिए सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article