फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   The census work will run from June 16 to July 15

Rampur Bushahar News: 16 जून से 15 जुलाई तक चलेगा जनगणना का कार्य

Sun, 07 Jun 2026 11:29 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
The census work will run from June 16 to July 15
रामपुर में जनगणना को लेकर आयोजित प्रशिक्षण शिविर में मौजूद शिक्षक। संवाद
. प्रशिक्षण सत्र में प्रश्नावली, प्रपत्र भरना, घर-घर जाकर मकानों और परिवारों की सही जानकारी एकत्र करने के बताए तरीके
विज्ञापन

जनगणना प्रगणकों, सुपरवाइजर को डिजिटल तकनीक और मोबाइल एप के उपयोग पर दिया बल
रामपुर बुशहर। भारत सरकार के महत्वाकांक्षी कार्यक्रम जनगणना-2027 के तहत रामपुर में जनगणना सुपरवाइजर और प्रगणकों के लिए प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण सत्र तीन चरणों में आयोजित होगा। प्रथम चरण का शुभारंभ एसडीएम रामपुर हर्ष अमरेंद्र सिंह ने किया। एसडीएम ने बताया कि यह प्रशिक्षण सत्र 4 से 12 जून तक आयोजित हो रहा है। जनगणना का प्रथम चरण 16 जून से 15 जुलाई तक चलेगा। प्रथम चरण में मकान सूचीकरण और आवास जनगणना होगी। दूसरे चरण में जनसंख्या गणना है। इसमें जनसांख्यिकीय, सामाजिक-आर्थिक और अन्य जानकारियां दर्ज करना शामिल होगा। जनगणना 2027 में डिजिटल तकनीक और मोबाइल एप के उपयोग पर बल रहेगा। प्रशिक्षण में प्रश्नावली और प्रपत्र भरना, घर-घर जाकर मकानों और परिवारों की सही जानकारी एकत्र करने के तरीके, प्रश्नावली में शामिल 33 प्रमुख बिंदुओं व सवालों को सही तरीके से भरने की प्रक्रिया, लेआउट मैप्स को समझना और भरना, प्रशासनिक और कानूनी पहलू, जनगणना के दौरान फील्ड में आने वाली व्यावहारिक और तकनीकी समस्याओं का समाधान विषय में जानकारी प्रदान की जा रही है। एसडीएम हर्ष अमरेंद्र सिंह ने प्रशिक्षण में शामिल सभी कर्मचारियों से जनगणना अधिनियम के तहत कानूनी प्रक्रियाओं और गोपनीयता को बनाए रखने, प्रगणकों और सुपरवाइजर को समय-सीमा के भीतर अपने दायित्व का निर्वहन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनगणना डेटा सटीक योजनाओं और सरकारी नीतियों के निर्माण का मुख्य आधार होता है, इसलिए यह प्रशिक्षण बेहद संवेदनशील और महत्वपूर्ण माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article