{"_id":"68e8ddc8bb340bd4f50d5771","slug":"the-bus-for-rampur-koyal-durah-started-after-two-months-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-145825-2025-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: रामपुर-कोयल-दुराह के लिए दो महीने बाद चली बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: रामपुर-कोयल-दुराह के लिए दो महीने बाद चली बस
विज्ञापन
अपराह्न 3:00 बजे रामपुर और सुबह 7:00 बजे दुराह से चलेगी बस
संवाद न्यूज एजेंसी
नित्थर (कुल्लू)। रामपुर से दुराह के लिए दो महीने बाद बस सेवा शुरू हो गई है। हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) रामपुर डिपो की बस सेवा शुरू होने से पांच पंचायतों के लोगों को लाभ मिलेगा। रामपुर-दुराह सड़क पर बस सेवा ठप होने से देहरा, नित्थर, दुराह, लोट, शिल्ली और कुठेड़ के लोग परेशानी झेल रहे थे। ग्रामीणों को निजी वाहनों में अधिक किराया देकर सफर करना पड़ रहा था। बरसात के दौरान भूस्खलन होने से सड़क कई जगह अवरुद्ध थी। कई जगह डंगे गिरे हुए थे। अब डंगे लगा दिए गए हैं और सड़क को दुरुस्त कर दिया गया है। बस रामपुर से अपराह्न 3:00 बजे चलेगी। यह बस कोयल, बायल, आनस, नित्थर से दुराह तक चलेगी। बस सुबह 7:00 बजे दुराह से नित्थर होकर रामपुर के लिए चलेगी। पथ परिवहन निगम प्रबंधन रामपुर के अड्डा प्रभारी स्वरूप दीवान ने कहा कि बस सेवा शुरू कर दी गई है। हजारों लोगों को बस सुविधा मिलेगी।