फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   The administration should take concrete action against the pollution caused by stone crushers with hot mixers.

Rampur Bushahar News: एनएच-पांच पर हॉट मिक्सर हवा में घोल रहा जहर

Thu, 11 Dec 2025 11:20 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Dec 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
The administration should take concrete action against the pollution caused by stone crushers with hot mixers.
एनएच पांच पर स्थित मिक्सर प्लांट से निकल रहे धुंए से तीन पंचायतों के लोगों की बढ़ी परेशानियां।
प्लांट में फिल्टर न बदलने से जहरीला धुआं घोंट रहा लोगों का दम
विज्ञापन


हॉट मिक्सर के साथ स्टोन क्रशर से फैल रहे प्रदूषण पर ठोस कार्रवाई करे प्रशासन

मोहन मेहता

ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। राष्ट्रीय उच्च मार्ग-पांच पर ज्यूरी और रतनपुर के बीच हॉट मिक्सर प्लांट का धुआं हवा में जहर घोल रहा है। जहरीला धुआं लोगों का दम घोंट रहा है। लोगों के स्वास्थ्य पर भी असर पड़ रहा है। इस प्लांट से राष्ट्रीय उच्च मार्ग की टारिंग के लिए सामग्री तैयार की जा रही है, लेकिन इससे निकलने वाले धुएं से रतनपुर, ज्यूरी और मझेवली पंचायतों के लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। खुश्क मौसम के कारण हवा में मिट्टी के कण हैं, वहीं इस प्लांट से निकलने वाले धुएं ने समस्या और बढ़ा दी है। सांसों के मरीजों को अधिक दिक्कत हो रही है। हॉट मिक्सर प्लांट के साथ ही एक गोशाला पर भी इसकी मार पशुओं पर पड़ रही है। गोशाला समिति के प्रधान मोहन खन्ना ने बताया कि इस धुएं से कई पशु मर गए हैं और कई बीमार हो रहे हैं। नेशनल हाईवे के अधिकारियों को प्लांट स्थापित करने से रोका भी गया था, लेकिन तब उन्होंने जीरो प्रतिशत प्रदूषण की बात कही थी। अब प्रदूषण से आम लोगों के साथ मवेशी भी बुरी तरह त्रस्त हैं। ज्यूरी और झाकड़ी क्षेत्र के गोपाल सिंह, राजेश, प्रदीप, भगत राम, अनिल कुमार, प्रवीण कुमार, अजय कुमार, श्याम लाल, सुदंर सिंह, बीना देवी, शांति देवी, तिलमणी और संदेशा का कहना है कि राष्ट्रीय उच्च मार्ग-पांच में टारिंग के लिए रतनपुर में लगा प्लांट जहरीला धुआं छोड़ रहा है। इस कारण लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ हो रहा है। प्रदूषण विभाग प्रदूषण नियंत्रण के लिए कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। ब्रौनी नाले में भी एक हॉट मिक्सर प्लांट और झाकड़ी से खनेरी तक तीन स्टोन क्रशर प्रदूषण को बढ़ावा दे रहे हैं। प्रदूषण विभाग और स्थानीय प्रशासन उचित कार्रवाई करें।

प्लांट को बंद करने के दिए आदेश

एनएचएआई रामपुर अधिशासी अभियंता किशोरी लाल सुमन ने बताया कि हॉट मिक्सर से फैल रहे प्रदूषण को देखते हुए प्लांट को बंद करने के आदेश दे दिए हैं। जल्द ही दोबारा निरीक्षण किया जाएगा।

एनएच पांच पर स्थित मिक्सर प्लांट से निकल रहे धुंए से तीन पंचायतों के लोगों की बढ़ी परेशानियां।

एनएच पांच पर स्थित मिक्सर प्लांट से निकल रहे धुंए से तीन पंचायतों के लोगों की बढ़ी परेशानियां।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article