फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   The accident occurred on Sunday morning in Tharvi village of Muhaan Panchayat of Ani

Rampur Bushahar News: गैस सिलिंडर फटने से लगी भीषण आग, दो मंजिला मकान जला

Sun, 04 Jan 2026 11:17 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jan 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
The accident occurred on Sunday morning in Tharvi village of Muhaan Panchayat of Ani
आनी की मुहान पंचायत में आज की भेंट चढ़ा दो मंजिला मकान। संवाद
. आग बुझाने की कोशिश में झुलसा मकान मालिक, उपचार के लिए पहुंचाया आनी अस्पताल
विज्ञापन

. आनी की मुहान पंचायत के ठारवी गांव में रविवार सुबह पेश आया हादसा
. घटना में 10 लाख का हुआ नुकसान, प्रशासन ने जारी की फौरी राहत
संवाद न्यूज एजेंसी
आनी(कुल्लू)। आनी उपमंडल की मुहान पंचायत में रविवार सुबह गैस सिलिंडर फटने से दो मंजिला मकान में भीषण आग लग गई, जिससे मकान पूरी तरह जलकर राख हो गया। घटना के वक्त गैस सिलिंडर को बाहर निकालने गया मकान मालिक आग में झुलस गया, जिसे उपचार के लिए आनी अस्पताल पहुंचाया गया है। इस घटना में करीब 10 लाख रुपये के नुकसान का आंकलन किया गया है। प्रशासन की ओर से पीड़ित परिवार को राहत राशि जारी की गई है। आनी खंड की मुहान पंचायत के ठारवी गांव में रविवार सुबह करीब 7:00 बजे दुर्घटना हुई। सिलिंडर फटने से लकड़ी से बने दो मंजिला 6 कमरों के मकान को देखते ही देखते आग ने अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी भयानक थी कि पूरा मकान धू-धू कर जल उठा और परिवार को संभलने तक का मौका नहीं मिला। यह मकान ग्रामीण गीता नंद का था। प्रारंभिक जांच में बताया गया कि गैस सिलिंडर में आग लगने के बाद जोरदार धमाका हुआ और कुछ ही पल में आग तेजी से पूरे मकान में फैल गई। परिवार के सदस्य कुछ भी सामान बाहर नहीं निकाल सके। आग से घर में रखा सारा घरेलू सामान, अनाज, कपड़े और जरूरी दस्तावेजों सहित जीवनभर की जमा पूंजी जलकर नष्ट हो गई। घटना के वक्त गीता नंद ने जलते हुए सिलिंडर को घर से बाहर फेंकने की कोशिश की, लेकिन इस प्रयास में उनके हाथ और मुंह झुलस गए। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने के प्रयास में जुट गए। ग्रामीणों की तत्परता से आसपास के अन्य मकानों को आग की चपेट में आने से बचा लिया गया, अन्यथा बड़ा नुकसान हो सकता था। सूचना मिलने पर 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और झुलसे गीता नंद को उपचार के लिए आनी अस्पताल लाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना की जानकारी मिलते ही आनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक लोकेंद्र कुमार और स्थानीय पंचायत प्रधान संतोष ठाकुर भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रभावित परिवार को हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया और घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया। तहसीलदार रत्नेश्वर शर्मा ने बताया कि राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का आंकलन किया है। प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार आगजनी में करीब 10 लाख रुपये का नुकसान हुआ है और गीता नंद का पूरा सामान जलकर राख हो गया है। एसडीएम आनी लक्ष्मण सिंह कनेट ने बताया कि प्रशासन की ओर से प्रभावित परिवार को 10 हजार रुपये की फौरी राहत प्रदान की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed