फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   The accident occurred in Sainj market on Thursday morning.

Rampur Bushahar News: पिकअप ने कार-बाइक को मारी टक्कर, दुकानों में घुसी

Thu, 25 Sep 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Sep 2025 11:59 PM IST
सार

ठियोग के सैंज बाजार में वीरवार सुबह एक पिकअप गाड़ी दुकानों में घुस गई। हादसे में किसी की जान नहीं गई, चालक नशे की हालत में था। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
The accident occurred in Sainj market on Thursday morning.
ठियोग के सैंज बाजार में अनियंत्रित होकर दुकानों में जा घुसी पिकअप और अन्य वाहन। संवाद

विस्तार

सैंज बाजार में वीरवार सुबह हुआ हादसा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

ठियोग(रामपुर बुशहर)। ठियोग के सैंज बाजार में वीरवार सुबह एक पिकअप गाड़ी ने सड़क किनारे खड़े कार और बाइक को टक्कर मार दी। इसके बाद दुकानों में घुस गई। जोरदार धमाके से पूरे बाजार में हड़कंप मच गया और लोग घटना स्थल की ओर दौड़ पड़े। गनीमत रही कि हादसे के समय दुकानों में कोई ग्राहक मौजूद नहीं था। दुकानें विनोद और महेश गुप्ता की हैं, जो सब्जी और किराना का कारोबार करते हैं। हादसे के वक्त दोनों दुकानदार दुकान के पिछले हिस्से में व्यस्त थे, जिससे बड़ा नुकसान टल गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पिकअप चालक नशे की हालत में था। गाड़ी स्टार्ट करते ही उसने नियंत्रण खो दिया और देखते ही देखते सामने खड़ी कार और बाइक का टक्कर मार दी। इसके बाद गाड़ी दुकानों में घुस गई। स्थानीय लोगों ने चालक को बाहर निकाला और पुलिस को सूचित किया। छैला चौकी के एएसआई कमलेश कुमार ने बताया कि दुर्घटना में किसी की जान नहीं गई है। चालक को हिरासत में लेकर उसका मेडिकल कराया जा रहा है और मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article