{"_id":"6989bce739a8246f170829e8","slug":"the-7th-conference-of-the-kisan-sabha-nirmand-unit-was-held-in-nirmand-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-153822-2026-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्र और प्रदेश सरकार किसान विरोधी नीतियों को कर रही लागू : सभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्र और प्रदेश सरकार किसान विरोधी नीतियों को कर रही लागू : सभा
विज्ञापन
निरमंड में हिमाचल किसान सभा के सम्मेलन में मौजूद सदस्य। स्रोत : सभा
निरमंड में किसान सभा ने रोजगार, बागवानी, शिक्षा और स्वास्थ्य समेत कई मुद्दों पर किया मंथन
संवाद न्यूज एजेंसी
निरमंड (कुल्लू)। केंद्र और प्रदेश सरकार किसान विरोधी नीतियों को लागू कर रही है। किसानों की कब्जे की भूमि से बेदखली, दूध की पेमेंट समय पर न मिलना, निरमंड क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाओं की कमी सरकार की नाकामी है। यह बात निरमंड में आयोजित सम्मेलन में हिमाचल किसान सभा के पूर्व महासचिव डॉ. ओंकार शाद ने कही।सोमवार को किसान सभा निरमंड इकाई का 7वां सम्मेलन निरमंड में संपन्न हुआ। सम्मेलन का शुभारंभ हिमाचल किसान सभा के पूर्व महासचिव डॉ. ओंकार शाद ने किया। सम्मेलन में मुख्य मुद्दे जमीन की बेदखली के खिलाफ, दूध उत्पादकों की समस्याओं और सेब उत्पादकों को पेश आ रही समस्याओं पर मंथन किया। इसके अलावा निरमंड क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य विभागों में रिक्त पदों और जलविद्युत परियोजनाओं से प्रभावित किसानों की समस्याओं को लेकर चर्चा की गई।
पूर्ण ठाकुर को बनाया अध्यक्ष
सम्मेलन में 21 सदस्यों की कमेटी का चयन भी किया गया। इसमें सर्वसम्मति से पूर्ण ठाकुर को अध्यक्ष और जगदीश ठाकुर को महासचिव की कमान सौंपी गई। निरत सिंह को कोषाध्यक्ष, दुर्गा सिंह, सनी राणा और कपिल को उपाध्यक्ष, रेखा ठाकुर, प्रेम और भोगा राम को सह सचिव नियुक्त किया गया। इसके अलावा गोविंद, कांता देवी, अशोक, महेश्वर, रवीना, रमेश, जोगिंदर और रंजना को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया।