{"_id":"6a4f9cf6b835134152061320","slug":"tharoch-primary-health-centre-gets-a-permanent-doctor-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1033-164388-2026-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: थरोच प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को मिला स्थायी चिकित्सक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: थरोच प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को मिला स्थायी चिकित्सक
विज्ञापन
थरोच प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को मिला स्थायी चिकित्सक
. चिकित्सक की मांग कर रहे क्षेत्रवासियों को अब बड़ी राहत मिली
संवाद न्यूज एजेंसी
नेरवा।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र थरोच में डॉक्टर अनीश अंगारिया ने कार्यभार ग्रहण कर लिया है। इससे थरोच और आसपास के क्षेत्रों में खुशी का माहौल है। लंबे समय से स्थायी चिकित्सक की मांग कर रहे क्षेत्रवासियों को बड़ी राहत मिली है। डॉक्टर की नियुक्ति से हजारों ग्रामीणों को सामान्य और प्राथमिक उपचार के लिए नेरवा नहीं जाना पड़ेगा। इससे समय और धन दोनों की बचत होगी। स्थानीय स्तर पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी। थरोच पंचायत की प्रधान वर्षा पोटन, उपप्रधान सतीश सिसौदिया और पंचायत सदस्यों ने डॉक्टर की नियुक्ति पर आभार व्यक्त किया। महिला मंडल थरोच की प्रधान रीना पोटन और सदस्यों ने भी खुशी जताई। पूर्व जिला परिषद सदस्य लाल सिंह पोटन और वीना पोटन ने भी सरकार का धन्यवाद किया। पूर्व प्रधान मंगत राम सिसौदिया, जिला परिषद सदस्य भूपिंदर सिसौदिया और पंचायत समिति सदस्य अमर चौहान ने भी आभार व्यक्त किया। कुताह पंचायत की प्रधान सुमन शर्मा और मधाणा पंचायत के प्रधान रोहित शर्मा ने भी इस निर्णय का स्वागत किया। राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित संतराम पोटन, रामानंद पोटन और राजिंदर शर्मा सहित अन्य लोगों ने प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया। जनप्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से कहा कि थरोच क्षेत्र लंबे समय से स्थायी चिकित्सक की मांग कर रहा था। सरकार की ओर से इस मांग को स्वीकार कर डॉक्टर की नियुक्ति करना क्षेत्र की जनता के हित में एक महत्वपूर्ण निर्णय है। इससे दूरदराज के ग्रामीणों, बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को समय पर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी। उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल और हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष रजनीश किमटा का विशेष धन्यवाद व्यक्त किया। उन्होंने आशा जताई कि भविष्य में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र थरोच में आवश्यक चिकित्सा स्टाफ और अन्य स्वास्थ्य सुविधाओं को भी सुदृढ़ किया जाएगा।