फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Thakur Sen Negi Government College Reckong Peo, PTA meeting, Kinnaur

Rampur Bushahar News: नरेंद्र सिंह को पूर्व छात्र संघ का सौंपा जिम्मा

Wed, 27 Nov 2024 11:06 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Nov 2024 11:06 PM IST
विज्ञापन
Thakur Sen Negi Government College Reckong Peo, PTA meeting, Kinnaur
रिकांगपिओ महाविद्यालय में पीटीए की बैठक में मौजूद सदस्य। संवाद
रिकांगपिओ कॉलेज में ढांचागत सुविधाओं, पुस्कालय भवन, खेलकूद सहित अन्य मुद्दों पर हुआ मंथन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। ठाकुर सेन नेगी राजकीय महाविद्यालय रिकांगपिओ में प्राचार्य डॉ. उत्तम चंद चौहान की अध्यक्षता में पीटीए की बैठक हुई। बैठक में महाविद्यालय की ढांचागत सुविधाओं, पुस्तकालय भवन, अध्यापन कार्य, खेलकूद, कन्या छात्रावास और विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। कई महत्वपूर्ण निर्णय भी लिए गए। पीटीए कार्यकारिणी ने कॉलेज में उपलब्ध विभिन्न सुविधाओं का निरीक्षण किया। इस मौके पर पीटीए प्रधान अजयवीर, मुख्य सलाहकार आरसी मेहता, उपाध्यक्ष माया देवी, कोषाध्यक्ष कपूर चंद, सचिव देवराज नेगी, लाल सिंह, तांजीन नारगू, डॉ. ज्ञान चंद शर्मा, अरविंद कुमार, प्रो. जनक नेगी और प्रो. बालम नेगी उपस्थित रहे। वहीं, पूर्व छात्र संघ का जनरल हाउस भी आयोजित किया गया, जिसमें 53 सदस्यों (पूर्व छात्र-छात्राएं ) और प्राध्यापकों ने भाग लिया। इस अवसर पर पूर्व छात्र संघ की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। नरेंद्र सिंह को प्रधान, प्रेम सागर और दीपिका को उपाध्यक्ष, मुकेश चंद्र रोमधारी को मुख्य सलाहकार, प्रो. तांजीन नारगू को मेंबर सेक्रेटरी, वेद प्रकाश को संयुक्त सचिव, दीपक कुमार को कोषाध्यक्ष, संजीव कुमार, मनोज कुमार, निखिल, रणजीत और सुमित को कार्यकारी सदस्य चुना गया। निखिल और प्रो. शांता कुमार को सोशल मीडिया प्रभारी, प्रो. जनक नेगी, प्रो.धर्मकीर्ति नेगी, डॉ. ज्ञान शर्मा, प्रो. बालम नेगी, डॉ. सीधेश्वरी, प्रो. देवराज नेगी, निरंजीत, प्रिया, सभ्या, धीरज और प्रवीण कुमार को सदस्य नियुक्त किया गया। पूर्व छात्र संघ ने महाविद्यालय के चहुंमुखी विकास के लिए अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए। यह जानकारी मीडिया प्रभारी प्रो. शांता कुमार ने जारी बयान में दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed