{"_id":"6ae72aadfd4d91c7b105fd49","slug":"terror-of-wild-animals-in-nitthar-people-retreat-into-their-homes-as-evening-falls-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-173897-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: नित्थर में जंगली जानवरों का आतंक, शाम होते ही घरों में दुबक रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: नित्थर में जंगली जानवरों का आतंक, शाम होते ही घरों में दुबक रहे लोग
विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग कार्यालय के सामने तेंदुए ने कुत्ते पपर किया हमला
बंदरों और बारहसिंगों से फसलें खतरे में
संवाद न्यूज एजेंसी
नित्थर (कुल्लू)। नित्थर और आसपास के क्षेत्रों में जंगली जानवरों की बढ़ती आवाजाही से ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है। हालात ऐसे हैं कि शाम ढलते ही लोग घरों से बाहर निकलने से कतराने लगे हैं। तेंदुए की मौजूदगी के साथ बंदरों और बारहसिंगों की गतिविधियां भी किसानों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई हैं।
शनिवार शाम करीब आठ बजे नित्थर में लोक निर्माण विभाग कार्यालय के सामने तेंदुए ने कुत्ते पर हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि लोक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता हिमांशु कटोच ने तेंदुए को कुत्ते पर हमला करते देखा। उनके शोर मचाने पर तेंदुआ कुत्ते को छोड़कर मौके से भाग गया। रिहायशी क्षेत्र के बीच हुई इस घटना से आसपास के लोगों में भय का माहौल है। लोगों का कहना है कि आबादी वाले क्षेत्र में तेंदुए की मौजूदगी से शाम और रात के समय बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है।
लोगों के अनुसार, क्षेत्र में जंगली जानवरों की आवाजाही अब जंगलों तक सीमित नहीं रही है। तेंदुए और अन्य जानवर घरों के आसपास, पैदल रास्तों और सड़कों के नजदीक दिखाई दे रहे हैं। इससे विशेषकर बच्चों, बुजुर्गों और सुबह-शाम कामकाज के लिए बाहर निकलने वाले लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन
जंगली जानवरों की गतिविधियों से किसानों को भी नुकसान उठाना पड़ रहा है। बंदर और बारहसिंगे खेतों तथा बगीचों में पहुंचकर फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। लोगों ने वन विभाग से संवेदनशील स्थानों पर नियमित गश्त बढ़ाने और जंगली जानवरों की गतिविधियों पर नजर रखने की मांग की है।
वन विभाग नित्थर के रेंज अधिकारी सोहन लाल नेगी ने कहा कि जिन क्षेत्रों में जंगली जानवरों का खतरा अधिक है और जहां से लगातार शिकायतें मिल रही हैं, वहां स्थिति का जायजा लेकर पिंजरे लगाए जाएंगे। विभाग लोगों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए आवश्यक कदम उठाएगा।