{"_id":"5dc19b1d8ebc3e5b3c467594","slug":"tendua-capture-in-rohru-rampur-hp-news-sml313168957","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पकड़ा तेंदुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पकड़ा तेंदुआ
विज्ञापन
समोली में वन्य प्राणी जीव बचाव दल द्धारा पकड़ा गया तेंदुआ
- फोटो : RAMPUR-HP
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहड़ू। वन्य प्राणी जीव बचाव दल को समोली में सोमवार रात को दो घंटे की मशक्कत के बाद एक तेंदुए को पकड़ने में कामयाबी मिली है। तेंदुए को मंगलवार सुबह टुटीकंडी शिमला ले जाया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर करीब बारह बजे कुछ स्थानीय लोगों ने समोली बाजार के समीप एक तेंदुए को देखा। तेंदुआ झाड़ियों में बैठा हुआ था। लोगों ने तुरंत इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलने के बाद वन विभाग की ओर से वन परिक्षेत्र अधिकारी रोशन लाल, वन खंड अधिकारी गोपी चंद, वन रक्षक देवराज शर्मा, यशवंत शर्मा और अमन शर्मा मौके पर पहुंचे। तेंदुए की खबर मिलते ही मौके पर आसपास के लोगों का भारी जमावड़ा लग गया। तेंदुआ दिन भर झाड़ियों में बैठा रहा। तेंदुए को पकड़ने के लिए वन्य प्राणी जीव बचाव दल को शिमला से बुलाया गया। बचाव दल ने रोहड़ू पहुंचकर रात को करीब नौ बजे तेंदुए को पकड़ने का प्रयास आरंभ किया। दो घंटे की मशक्कत के बाद देर रात करीब 11 बजे बचाव दल तेंदुए को बेहोश करने में कामयाब हो सका।
इस संबंध में डीएफओ रोहड़ू सीबी चंदु ताशिलदार ने बताया कि सूचना उन्हें सोमवार को दिन के समय मिली। सूचना मिलने के बाद ही विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई थी। वन्य प्राणी जीव बचाव दल ने तेंदुए को सुरक्षित पकड़ लिया है और अब उसे टुटीकंडी शिमला ले जाया गया है।