फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Temporary route in Ganvi Khad collapses; three panchayats cut off.

Rampur Bushahar News: गानवी खड्ड में अस्थायी मार्ग ढहा, तीन पंचायतों का संपर्क कटा

Mon, 31 Aug 2026 11:37 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
Temporary route in Ganvi Khad collapses; three panchayats cut off.
गानवी खड्ड पर बनाया अस्थायी मार्ग ढहा। संवाद
पंद्रह से बीस दिनों में स्थायी और सुरक्षित मार्ग होगा तैयार
विज्ञापन

बैली ब्रिज के एबटमेंट के फाउंडेशन का काम शुरू हुआ
संवाद न्यूज एजेंसी
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। गानवी खड्ड पर बनाया अस्थायी मार्ग सोमवार को अत्यधिक जल प्रवाह से ढह गया। यह मार्ग एक सप्ताह पहले 26 आरसीसी पाइप बिछाकर तैयार किया था। मार्ग के ढहने से गानवी, क्याओ और कूट पंचायतों का यातायात संपर्क ठप हो गया है।
लोक निर्माण विभाग के एसडीओ राहुल जंजीहा ने बताया कि मार्ग अस्थायी तौर पर बनाया था। इसका मुख्य उद्देश्य गानवी साइड में प्रस्तावित एबटमेंट के निर्माण के लिए सामग्री पहुंचाना था। विभाग आवश्यक सामग्री की ढुलाई का काम पूरा कर चुका है। एबटमेंट के फाउंडेशन का काम शुरू हो गया है। आगामी दो दिनों में फाउंडेशन की कटिंग शुरू कर दी जाएगी। बैली ब्रिज में लगने वाली स्टील संरचनाएं भी गानवी पहुंचा दी गई हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि करीब सात से दस दिनों में एबटमेंट का निर्माण पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद करीब एक सप्ताह में बैली ब्रिज की लॉन्चिंग का काम पूरा करने का लक्ष्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग 15 से 20 दिनों में सुरक्षित मार्ग तैयार करने की दिशा में काम कर रहा है। यह मार्ग केवल निर्माण कार्य से जुड़े वाहनों की आवाजाही के लिए इस्तेमाल किया जाएगा। एबटमेंट के फाउंडेशन का काम चल रहा है और बैली ब्रिज के लिए आवश्यक सभी स्टील संरचनाएं गानवी पहुंच चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed