शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
रामपुर बुशहर फटाफट
गानवी खड़्ड बन बहाल की गई अस्थायी सड़क। संवाद
Link Copied
हल्के वाहनों को भी सावधानी से चलने की सलाह
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। गानवी-क्याओ-कूट-किन्फी सड़क को गानवी खड्ड के ऊपर अस्थायी रूप से बहाल कर दिया गया है। इस मार्ग पर 11 पंक्तियों में कुल 22 आरसीसी ह्यूम पाइप स्थापित किए गए हैं। अस्थायी मार्ग मुख्य रूप से गानवी साइड वाले एबटमेंट के निर्माण के लिए सामग्री पहुंचाने के उद्देश्य से तैयार किया गया है। इसे नियमित यातायात के लिए निर्मित मार्ग नहीं समझा जाएगा। लोक निर्माण विभाग ने वाहन चालकों को इस मार्ग का उपयोग केवल अत्यंत आवश्यक और आपातकालीन परिस्थितियों में करने की सलाह दी है। हल्के मोटर वाहनों का आवागमन भी वाहन मालिक या चालक के अपने जोखिम पर होगा। सामान्य परिस्थितियों में वाहनों को इस मार्ग से अनावश्यक रूप से गुजरने से बचना चाहिए। विभाग ने मार्ग का उपयोग केवल दिन के समय करने की भी सलाह दी है। विभाग के अनुसार, वाहनों को उनकी निर्धारित भार-वहन क्षमता के 50 प्रतिशत से अधिक भार के साथ इस मार्ग पर नहीं चलाया जाना चाहिए। बसों और ट्रकों का नियमित आवागमन इस अस्थायी मार्ग से सुरक्षित नहीं माना गया है। भारी वाहनों का सुरक्षित आवागमन दोनों एबटमेंट का निर्माण पूरा होने के बाद ही संभव होगा। इसके बाद एबटमेंट पर बैली ब्रिज स्थापित किए जाएंगे। विभाग ने वाहन मालिकों और चालकों से अस्थायी मार्ग की सीमित क्षमता को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा निर्देशों का कड़ाई से पालन करने की अपील की है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि मार्ग का उपयोग केवल अत्यावश्यक परिस्थितियों में ही किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।