फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   technical staff sitting in the office Send to the field Negi

कार्यालय में बैठे तकनीकी कर्मचारियों को फील्ड में भेजें : नेगी

Fri, 24 Mar 2023 10:56 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर Updated Fri, 24 Mar 2023 10:56 PM IST
विज्ञापन
technical staff sitting in the office Send to the field Negi
रामपुर विद्युत बोर्ड तकनीकी कर्मचारी संघ की बैठक में मौजूद सदस्य।
रामपुर बुशहर। फील्ड स्टाफ के तकनीकी कर्मचारी जो कार्यालय में डटे हुए हैं, उन्हें तुंरत प्रभाव से फील्ड में भेजें। बोर्ड में तकनीकी कर्मचारियों का टोटा है। कार्य के अत्यधिक दवाब के चलते कर्मचारी खासे परेशान हैं। यह बात हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड तकनीकी कर्मचारी संघ की मासिक बैठक में रामपुर इकाई के अध्यक्ष जवाहर लाल नेगी ने कही।
विज्ञापन


बैठक में तकनीकी फील्ड कर्मचारियों से संबंधित कई ज्वलंत मुद्दों पर मंथन किया गया। बैठक में पूर्व प्रधान कृष्ण कायथ विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने अपने विचार साझा किए और मार्ग दर्शन किया। बैठक में तकनीकी कर्मचारियों के रिक्त पदों का मुद्दा जोर शोर से उठा। तकनीकी कर्मचारियों की भारी कमी को देखते हुए सेक्शन ननखड़ी, खोलीघाट, गौरा, निरथ, डंसा और गानवी में फिल्ड कर्मचारियों की भर्ती करने की मांग सरकार से उठाई गई।
विज्ञापन

वहीं ननखड़ी सेक्शन में जल्द शिकायत कक्ष के निर्माण करने की मांग उठाई गई। इसके अलावा सेक्शनों में स्वच्छ पेयजल और फर्नीचर मुहैया करवाने की मांग भी की। इसके अलावा वर्ष 1972 से लेकर आज तक सेक्शनों में (डिविजन स्तर) पद संख्या को बढ़ाने की गुहार लगाई। बैठक में फैसला लिया गया कि फील्ड में कार्य के अत्यधिक दबाव होने के कारण तकनीकी फील्ड कर्मचारी अकेले शिकायत निपटारे के लिए नहीं जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में उप प्रधान सतपाल मेहता, धर्म सिंह, ज्ञान सिंह, गोपाल सिंह, कोषाध्यक्ष रामकृष्ण, सचिव सोजू राम, सहसचिव ठाकुर सेन, संगठन मंत्री निहाल ठाकुर और केदार सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed