फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   teams won in sports

Rampur Bushahar News: फुटबाल में लूहरी परियोजना विजेता, रामपुर उपविजेता

Sat, 29 Aug 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
हॉकी के महानायक मेजर ध्यानचंद को किया याद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। राष्ट्रीय खेल दिवस पर लूहरी जल विद्युत परियोजना चरण-1 ने फुटबाल प्रतियोगिता का खिताब जीता। इस मुकाबले में रामपुर परियोजना की टीम उपविजेता रही। प्रतियोगिता फिट इंडिया मूवमेंट के तहत खेलेगा भारत, जीतेगा भारत अभियान के अंतर्गत आयोजित की गई। इस मौके पर लूहरी के परियोजना प्रमुख विवेक शर्मा, मुख्य महाप्रबंधक जसवंत सिंह कपूर और रामपुर परियोजना के महाप्रबंधक रोशन कुमार उपस्थित रहे। विवेक शर्मा ने खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि खेल जीवन में अनुशासन, नेतृत्व और सकारात्मक सोच विकसित करता है। हॉकी के महानायक मेजर ध्यानचंद को श्रद्धापूर्वक याद किया गया। वक्ताओं ने उनके खेल के प्रति समर्पण और उपलब्धियों को प्रेरणास्रोत बताया। विजेता और उपविजेता टीम को ट्रॉफी और पुरस्कार दिए गए। परियोजना प्रमुख विवेक शर्मा ने कहा कि जीत और हार खेल का हिस्सा हैं। खेल भावना, आपसी सहयोग और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा महत्वपूर्ण हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed