फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   teams won in sports

Rampur Bushahar News: ठोडा खेल में खौग खगना बना विजेता

Thu, 05 Feb 2026 11:52 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Feb 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
पांच दिवसीय भरानू उत्सव हर्षोल्लास से संपन्न
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चौपाल (रोहड़ू)। युवा ग्राम विकास खेलकूद एवं सांस्कृतिक सभा शिल्ला भरानू की ओर से आयोजित भरानू उत्सव 2026 हर्षोल्लास से संपन्न हुआ। पांच दिन तक चले इस उत्सव में पारंपरिक खेल ठोडा सहित कबड्डी, वाॅलीबाल और रस्साकशी की प्रतियोगिताएं करवाई गईं। पारंपरिक खेल ठोडा में 16 टीमों के बीच हुए कड़े मुकाबले में खौग खगना विजेता और थुंदल सरी उपविजेता रहा। आयोजकों की तरफ से विजेता टीम को 51 हजार और उपविजेता टीम को 21 हजार रुपये व ट्रॉफी से सम्मानित किया गया। वाॅलीबाल में ग्राम पंचायत खशधार ने खिताब जीता, जबकि क्रासा की टीम दूसरे स्थान पर रही। कबड्डी में उत्तराखंड की भंजरा टीम विजेता बनी और ऊना की टीम उपविजेता रही। कबड्डी और वॉलीबाल की विजेता टीमों को 55,555 और उपविजेता को 25,555 रुपये व ट्रॉफी प्रदान की गई। महिला रस्साकशी प्रतियोगिता उत्सव का विशेष आकर्षण रही। ग्राम पंचायत देवत विजेता और कुंथल (सिरमौर) की टीम उपविजेता रही। उत्सव के समापन पर लकी ड्रॉ निकाला गया, जिसमें श्याम सिंह चौहान (पंदराड़ा) ने टीवीएस स्कूटी, सोहन सिंह फौजी ने एलईडी और राजेंद्र ठाकुर ने स्मार्टफोन जीता। सभा के अध्यक्ष जयलाल हरजेट और महासचिव संतोष बघाईक ने इस सफल आयोजन के लिए शारीरिक शिक्षकों, निर्णायकों और दर्शकों का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed