फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   teams won in cricket matches

Rampur Bushahar News: कलेडा और बादशाह बॉयज सेरी मझाली ने जीते क्रिकेट मैच

Sat, 07 Feb 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Feb 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
रोहित और मैक्सी को मैन ऑफ द मैच के खिताब से किया सम्मानित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। तकलेच में चैलेंजर कप में रोमांचकारी मुकाबलों का सिलसिला जारी है। नशा छोड़ो खेल खेलो के मकसद से महासू क्रिकेट क्लब थेडा की ओर से क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। शनिवार को दत्तनगर और कलेडा की टीम के बीच मैच खेला गया। दत्तनगर की टीम ने पहले खेलते हुए सात ओवर में तीन विकेट खोकर 60 रन बनाए, जिसमें सचिन ठाकुर ने 38 रन की पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कलेडा की टीम ने छठे ओवर में जीत हासिल कर अगले दौर में प्रवेश पाया। बंटू कायथ ने 14 बॉल में 32 रन की पारी खेली। रोहित कायथ ने 20 रन का योगदान दिया और दो विकेट चटकाए। उन्हें मैन ऑफ द मैच के खिताब से सम्मानित किया गया।

दूसरा मैच बादशाह बॉयज सेरी मझाली और रोहड़ू क्षेत्र की देवीधार टीम के बीच खेला गया। देवीधार टीम ने पहले खेलते हुए आठ ओवर में 63 रन बनाए। बादशाह बॉयज सेरी मझाली की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 10 विकेट से जीत हासिल की। सेरी मझाली की ओर से सलामी बल्लेबाज के तौर पर मैक्सी ने ताबड़तोड़ 33 रन बनाए और एक विकेट चटकाया। उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed